Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, गुरु पूर्णिमा पर 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों की सौगात
बिहार

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, गुरु पूर्णिमा पर 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों की सौगात

July 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। लंबे समय से TRE-4 भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सरकार ने बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। मुख्यमंत्री ने इसे बिहार के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

सीएम बोले, शिक्षा और रोजगार दोनों को मिलेगी मजबूती

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार ऐसी नीतियों पर काम कर रही है, जिससे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले और स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

किस कक्षा में कितने शिक्षकों की होगी नियुक्ति

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न वर्गों में शिक्षकों के पद इस प्रकार हैं।

कक्षापदों की संख्या
कक्षा 1 से 53,847
कक्षा 6 से 88,563
कक्षा 9 से 103,877
कक्षा 11 से 1216,101
कुल पद32,388

अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार के बाद आई राहत

TRE-4 भर्ती को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। वे लगातार सरकार से नई शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने TRE-4 को लेकर एक हाई लेवल बैठक भी बुलाई थी।बैठक में भर्ती प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी। इसके बाद ही संकेत मिल गए थे कि जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। अब शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना BPSC को भेजे जाने के बाद भर्ती का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

अब BPSC की अगली कार्रवाई पर नजर

अधियाचना मिलने के बाद अब सभी की नजर बिहार लोक सेवा आयोग पर है। उम्मीद की जा रही है कि आयोग जल्द ही TRE-4 भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है और अब उन्हें आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें : बिहार का ‘टीचरों का गांव’: 100 घर, 120 शिक्षक… एक चाय की दुकान ने बदल दी पूरी तकदीर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का ‘टीचरों का गांव’: 100 घर, 120 शिक्षक… एक चाय की दुकान ने बदल दी पूरी तकदीर
Next Article केक एक, मुस्कानें 132… BFCL में कर्मचारियों के सम्मान का अनोखा जश्न

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.