Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 12:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाजार गई महिला की जंगल में मिली लाश, स्पॉट से मिले रसगुल्ले ने बढ़ाया सस्पेंस
Headlines

बाजार गई महिला की जंगल में मिली लाश, स्पॉट से मिले रसगुल्ले ने बढ़ाया सस्पेंस

August 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला का शव जंगल से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला शुक्रवार सुबह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पिछुलिया-डगड़गवाटांड़ के जंगल में महिला का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के सतबरवा गांव निवासी उमेश यादव की 45 वर्षीय पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से सल्फास की डिब्बी और रसगुल्ला बरामद

पुलिस को शव के पास से सल्फास की एक डिब्बी, बड़ा मोबाइल फोन, चप्पल, पॉलिथीन में रखी लौकी, करेला, भिंडी के बीज और रसगुल्ला मिला है। इन सामानों के मिलने के बाद मामला और भी उलझ गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने रसगुल्ले के साथ सल्फास खाया होगा, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

auto

कई साल से मायके में रह रही थी महिला

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि लालो देवी, उमेश यादव की पहली पत्नी थीं। वह पिछले कई वर्षों से बिहार के बकरीडीह स्थित अपने मायके में रह रही थीं। कुछ दिन पहले ही वह अपने ससुराल आई थीं। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

परिजनों के मुताबिक, लालो देवी शुक्रवार सुबह बाजार करने के लिए घर से निकली थीं। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटीं तो परिवार के लोग उनकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल के रास्ते में उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों से पूछताछ भी की गई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि लालो देवी के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : जैश मॉड्यूल की जांच में साहिबगंज कनेक्शन, बरहरवा की अर्पिता STF की कस्टडी में… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजैश मॉड्यूल की जांच में साहिबगंज कनेक्शन, बरहरवा की अर्पिता STF की कस्टडी में… देखें वीडियो
Next Article 15 अगस्त को लेकर राजधानी में हाई अलर्ट, ड्रोन उड़ाने पर रोक

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.