Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 02:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नशे के खिलाफ युवाओं को बनना होगा आंदोलन का चेहरा : मंत्री श्रवण कुमार
बिहार

नशे के खिलाफ युवाओं को बनना होगा आंदोलन का चेहरा : मंत्री श्रवण कुमार

August 2, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
श्रवण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Biharsharif (Nalanda) : “अगर देश को विकसित बनाना है तो सबसे पहले युवाओं को नशे से मुक्त करना होगा। नशा किसी एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है।” बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने यह बात रविवार को बिहारशरीफ के नालंदा कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू किए गए “नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित किया गया था। मंत्री ने साफ कहा कि ड्रग्स, शराब और अन्य तरह के नशे आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। अगर समय रहते समाज ने इसके खिलाफ मजबूत लड़ाई नहीं लड़ी तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सिर्फ खुद नशे से दूर न रहें, बल्कि अपने गांव, मोहल्ले, कॉलेज और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद सभागार में मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन देखा।

auto

शराबबंदी पर मंत्री बोले- यह सिर्फ कानून नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव का अभियान

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी को केवल एक सरकारी फैसला मानना गलत होगा। यह समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने का बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को महिलाओं का सबसे ज्यादा समर्थन मिला, क्योंकि नशे का सबसे बुरा असर परिवारों पर पड़ता है। कई घर आर्थिक तंगी, घरेलू हिंसा और सामाजिक तनाव से जूझ रहे थे, लेकिन शराबबंदी के बाद स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमेशा शराब जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ रहे। बिहार सरकार ने उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए राज्य में शराबबंदी लागू की। मंत्री ने कहा कि शराबबंदी के समर्थन में बनी मानव श्रृंखला दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखलाओं में शामिल रही। यह इस बात का प्रमाण है कि जब जनता किसी सामाजिक बदलाव के लिए खड़ी हो जाती है तो बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने केवल शराबबंदी लागू नहीं की, बल्कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को भी नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी लागू होने के बाद राज्य में दूध, मिठाई, कपड़े और घरेलू जरूरतों पर लोगों का खर्च बढ़ा है। इसका सीधा फायदा परिवारों की आर्थिक स्थिति और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा- एक करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े, इसे जनआंदोलन बनाएं

कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान” केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का राष्ट्रीय मिशन है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी है कि युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हों और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।

प्रपीएम ने बताया कि देशभर के हजारों स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, माय भारत के स्वयंसेवक और राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य इस अभियान से जुड़ चुके हैं। एक करोड़ से अधिक युवाओं की भागीदारी इस बात का संकेत है कि देश का युवा नशे के खिलाफ एक बड़े सामाजिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।

छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प

नालंदा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता सिन्हा ने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। अगर उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी तो देश तेजी से आगे बढ़ेगा, लेकिन नशा उनकी क्षमता और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह अभियान युवाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्रवण कुमार ने छात्र-छात्राओं, युवाओं और उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे खुद किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे, दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे और विकसित बिहार तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) रंजन कुमार चौधरी, जिला युवा पदाधिकारी दीक्षा मिश्रा, नालंदा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता सिन्हा, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के कैडेट तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : 10 हजार से शुरू हुई उड़ान, अब 2 लाख तक का सहारा… क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के होनहारों से बोले सीएम सम्राट- अफसर बनिए, लेकिन अपनी मिट्टी से रिश्ता मत तोड़िए
Next Article जब स्क्रीन पर दिखे पीएम, तो IIIT रांची के युवाओं ने लिया एक नया संकल्प

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.