Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 08:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » AI अपनाइए, नहीं तो विकास की दौड़ में पीछे रह जाएंगे : सीएम सम्राट चौधरी
Headlines

AI अपनाइए, नहीं तो विकास की दौड़ में पीछे रह जाएंगे : सीएम सम्राट चौधरी

August 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अब समय बदल चुका है। जो AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक को अपनाएगा, वही विकास की दौड़ में आगे रहेगा। अगर सरकार और जनप्रतिनिधि नई तकनीकों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो वे पीछे छूट जाएंगे। उन्होंने सभी मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में AI और कंप्यूटर तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, ताकि योजनाओं की गुणवत्ता बढ़े, पारदर्शिता आए और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें। सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में आयोजित बिहार विधान मंडल के सदस्यों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संवेदीकरण और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन संबंधी प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत तैयार किए गए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

Advertisement

AI से योजनाओं की लागत कम होगी, बची रकम दूसरे कामों में लगेगी

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एक समय था जब कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत सीमित था, लेकिन आज AI शासन और प्रशासन की जरूरत बन गया है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग के एक एस्टीमेट की जब AI के जरिए जांच कराई गई तो पांच से सात प्रतिशत तक लागत कम करने की संभावना सामने आई। उनका कहना था कि यदि हर योजना में इस तरह की बचत हो तो करोड़ों रुपये बचाए जा सकते हैं और उसी पैसे से दूसरी विकास योजनाओं को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सिर्फ पारंपरिक तरीके से काम करने तक सीमित न रहें, बल्कि तकनीक का सहारा लेकर योजनाओं की निगरानी करें। इससे काम समय पर पूरा होगा और अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी।

राशन कार्ड, किसान और पंचायत तक पहुंच रही तकनीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पहले से कई योजनाओं में AI का इस्तेमाल कर रही है। एक करोड़ पात्र लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद ली जा रही है। इसके अलावा राज्य में किसानों का डिजिटल सर्वे चल रहा है और 60 लाख किसानों को डिजिटल आईडी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग करना चाहिए। इससे क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा।

विधायकों के साथ उनके सहयोगियों को भी मिलेगा प्रशिक्षण

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बदलते दौर में सिर्फ जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षित होना काफी नहीं है। उनके सहयोगियों को भी समय-समय पर AI, कंप्यूटर और सोशल मीडिया के इस्तेमाल का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। इससे वे नई तकनीकों से अपडेट रहेंगे और जनता की बेहतर सेवा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी पंचायतों में मौसम केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनका पूर्वानुमान 70 से 80 प्रतिशत तक सही साबित हो रहा है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है, जिससे बिहार के युवाओं को आधुनिक तकनीक की पढ़ाई और शोध के नए अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सम्राट कैबिनेट में 17 बड़े प्रस्ताव मंजूर, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन पर खुला खजाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ में डबल म’र्डर : घर जमाई ने पत्नी और सास को तलवार से का’ट डाला
Next Article ‘भगत’ की बात पर खू’न का खेल… चाचा ने शादीशुदा भतीजे को का’ट डाला

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
झारखंड

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.