Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 11:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम सम्राट अचानक पहुंचे होस्टल, छात्रों के साथ बैठकर पूछा- पढ़ाई से लेकर खाने तक सब ठीक है न?
बिहार

सीएम सम्राट अचानक पहुंचे होस्टल, छात्रों के साथ बैठकर पूछा- पढ़ाई से लेकर खाने तक सब ठीक है न?

August 7, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : सीएम सम्राट चौधरी शुक्रवार को बिना ज्यादा औपचारिकता के कंकड़बाग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर होस्टल पहुंच गए। यहां उन्होंने छात्रावास का जायजा लिया और सीधे छात्रों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई, रहने, खाने और दूसरी सुविधाओं के बारे में बात की। मुख्यमंत्री का मकसद यह जानना था कि सरकार की ओर से जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उनका लाभ छात्रों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं। बातचीत के दौरान छात्रों ने बताया कि छात्रावास में रहने और पढ़ाई की व्यवस्था अच्छी है। हर महीने 2 हजार रुपये की सहायता राशि भी मिलती है। परिसर की साफ-सफाई नियमित होती है और लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। हालांकि छात्रों ने कहा कि अगर डिजिटल लाइब्रेरी शुरू हो जाए तो प्रतियोगी परीक्षाओं और ऑनलाइन पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी।

सीएम बोले- होस्टल को अपना घर समझिए

सीएम सम्राट चौधरी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रावास को अपना घर समझकर पढ़ाई करें। सरकार चाहती है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई संसाधनों की कमी की वजह से प्रभावित न हो। शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने छात्रों से पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत ही आने वाले समय में बेहतर भविष्य की नींव बनेगी और यही युवा आगे चलकर बिहार और देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, कंकड़बाग, पटना का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उनके कक्षों में जाकर रहन-सहन, अध्ययन की सुविधाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध… pic.twitter.com/aL81cOgZUJ

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 7, 2026

कर्पूरी ठाकुर को किया नमन, अधिकारी भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना के डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड से बदलेगी दक्षिण पटना की तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत : सीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड से बदलेगी दक्षिण पटना की तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत : सीएम
Next Article JPSC-JSSC आंदोलन : सरकार ने सुनी छात्रों की बात, अब सीएम हेमंत के फैसले का इंतजार

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
अन्य खबरें

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.