Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 07:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना की सड़कों पर लहराया तिरंगा, सीएम सम्राट बोले- ये सिर्फ झंडा नहीं, शहीदों के बलिदान की निशानी है
Headlines

पटना की सड़कों पर लहराया तिरंगा, सीएम सम्राट बोले- ये सिर्फ झंडा नहीं, शहीदों के बलिदान की निशानी है

August 10, 2026No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का झंडा नहीं है। इसके पीछे देश के स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, बलिदान और संघर्ष जुड़ा हुआ है। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई और हमें तिरंगा दिया। इसलिए तिरंगे की गरिमा और सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। खासकर युवा पीढ़ी को तिरंगे के सम्मान और देश की एकता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बिहार के लोगों से राष्ट्र गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की।

सीएम सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के बीच भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। देशभक्ति की धुन, ढोल-नगाड़ों की आवाज और लोगों के उत्साह से पूरे रास्ते का माहौल देशभक्ति से भरा रहा।

Advertisement

तिरंगा देश की अखंडता और स्वाभिमान की पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि तिरंगा भारत की अखंडता, संप्रभुता, एकता, लोकतंत्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। देश की आजादी से लेकर आज तक तिरंगा हर भारतीय के लिए गर्व की पहचान रहा है। देश की रक्षा और तिरंगे के सम्मान के लिए लाखों वीर सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। ऐसे में तिरंगे का सम्मान करना केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भी तिरंगा सामने आता है तो उसके साथ देश के उन लोगों की याद जुड़ जाती है, जिन्होंने आजादी के लिए संघर्ष किया। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और कई लोगों ने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उनके बलिदान की वजह से आज हम आजाद देश में सम्मान के साथ तिरंगा फहरा पा रहे हैं।

तीनों रंगों का अपना अलग महत्व

सीएम सम्राट चौधरी ने तिरंगे के तीनों रंगों का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का केसरिया रंग साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शांति का संदेश देता है, जबकि हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है। इन तीनों रंगों में देश के विकास, शांति और मजबूती का संदेश छिपा है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। हमारा देश दुनिया में शांति और भाईचारे का संदेश देता है, लेकिन देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत, नगर निकाय और जिला स्तर पर भी लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि तिरंगे का संदेश केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव और पंचायत स्तर तक भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और आसपास के लोगों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें ज्यादा से ज्यादा आम लोगों की भागीदारी होगी।

बिहार में बांटे गए 21 लाख तिरंगे

सम्राट चौधरी ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 21 लाख तिरंगे झंडों का वितरण किया गया है। पंचायती राज विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं है। यह बिहार के करीब 14 करोड़ लोगों की भागीदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अगर इस अभियान से जुड़ता है तो इसका असर पूरे समाज पर दिखाई देगा। तिरंगा लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करता है और देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में हर नागरिक की भूमिका जरूरी है। केवल सरकार के प्रयास से देश आगे नहीं बढ़ सकता। समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। युवा पढ़ाई, रोजगार, तकनीक, खेल और दूसरे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर देश को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं।

युवाओं को दी तिरंगे के सम्मान की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने युवाओं से खास तौर पर अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी शहादत देकर देश को आजादी और तिरंगा दिया है। अब तिरंगे की गरिमा और सम्मान की रक्षा करना युवा पीढ़ी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष को समझना चाहिए। तिरंगा केवल एक कपड़ा नहीं है, बल्कि देश की पहचान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा है। इसलिए इसका सम्मान करना हर युवा की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग मिलकर भारत को आगे बढ़ाने और राष्ट्र की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने बिहार के लोगों से राष्ट्र गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जेपी गोलंबर पर लोकनायक को किया नमन

तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेपी गोलंबर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इसके बाद वे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर और तिरंगा झंडा लहराकर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी विद तिरंगा प्वाइंट भी बनाया गया था। मुख्यमंत्री ने यहां तिरंगे के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

मंत्री, विधायक और छात्र भी यात्रा में हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश समेत कई मंत्री शामिल हुए।

कार्यक्रम में विधायक, विधान पार्षद और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार समेत कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्कूली छात्र-छात्राओं और आम लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने तिरंगा यात्रा को खास बना दिया। लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों और तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने बताया शिक्षा का नया रोडमैप, बोले- बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजब प्रतिभा को मिला BFCL का साथ, तो रामगढ़ का सोनू बन गया झारखंड की शान
Next Article लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : सुदेश महतो

Related Posts

अन्य खबरें

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची पहुंची टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, 9 अक्टूबर को JSCA में होगा महामुकाबला

October 7, 2026

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.