Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 09:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुण्यतिथि पर याद किये गये वाजपेयी, CM सम्राट ने किया नमन
बिहार

पुण्यतिथि पर याद किये गये वाजपेयी, CM सम्राट ने किया नमन

August 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को पटना में उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया। पाटलिपुत्रा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे। दोनों ने अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी के देश के लिए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। वे ऐसे नेता थे, जिन्होंने राजनीति में रहते हुए भी अपनी अलग छाप छोड़ी। उनके विचार, सरल स्वभाव और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

Advertisement

मंत्री, सांसद और विधायक भी पहुंचे

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव और कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक संजय कुमार गुप्ता और विधान पार्षद कुमुद वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन और देश के लिए किए गए कामों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती और पूजन किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति गीतों के बीच पूरा माहौल अटल बिहारी वाजपेयी की याद में भावुक नजर आया।

इसे भी पढ़ें : दरभंगा की एलिवेटेड रोड से ROB तक मंत्री सख्त, कल उतरेगी अफसरों की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदरभंगा की एलिवेटेड रोड से ROB तक मंत्री सख्त, कल उतरेगी अफसरों की टीम
Next Article सरदार पटेल को नमन के बाद CM का ऐलान- बिहार में बनेंगे 100 से ज्यादा नए बस स्टैंड

Related Posts

देश

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026
Headlines

दिल्ली और गांव की दूरी मिटाने आया ‘येलोडॉट्स’, हर नौजवान को मिलेगा IIT का साथ और डिजिटल उस्ताद

October 7, 2026
अन्य खबरें

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026

दिल्ली और गांव की दूरी मिटाने आया ‘येलोडॉट्स’, हर नौजवान को मिलेगा IIT का साथ और डिजिटल उस्ताद

October 7, 2026

रांची पहुंची टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, 9 अक्टूबर को JSCA में होगा महामुकाबला

October 7, 2026

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.