Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 12:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IPS Transfer : SSP समेत बदले गये 9 जिलों के पुलिस कप्तान
Headlines

IPS Transfer : SSP समेत बदले गये 9 जिलों के पुलिस कप्तान

August 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lucknow : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने एक साथ कई IPS अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। अविनाश पांडेय उस समय चर्चा में आए थे, जब मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को उन्होंने थप्पड़ मारा था।

तब से ही उनके खिलाफ कार्रवाई की चर्चा चल रही थी। अब शासन ने उन्हें मेरठ के SSP पद से हटा दिया है। उनकी जगह झांसी के SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

चारू निगम को यूपी-112 भेजा गया

सुल्तानपुर की SP चारू निगम को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें यूपी-112, लखनऊ का SP बनाया गया है। वहीं, गोंडा के SP विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का नया SP बनाया गया है। संभल के चर्चित SP कृष्ण कुमार यानी केके विश्नोई को अब बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है। बिजनौर के SP अभिषेक को गोंडा का SP बनाया गया है।

झांसी और बलरामपुर में भी बदलाव

बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी का SSP बनाया गया है। वहीं, बाराबंकी में SP/अपर SP के पद पर तैनात विकास चन्द्र त्रिपाठी को संभल का SP बनाया गया है। हरदोई में SP/ASP के पद पर तैनात मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का SP बनाया गया है।

किस अधिकारी को कहां भेजा गया?

अधिकारीवर्तमान तैनातीनई तैनाती
विनीत जायसवालSP, गोंडाSP, सुल्तानपुर
चारू निगमSP, सुल्तानपुरSP, यूपी-112, लखनऊ
अविनाश पाण्डेयSSP, मेरठपुलिस मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध
बी.बी.जी.टी.एस. मूर्तिSSP, झांसीSSP, मेरठ
अभिषेकSP, बिजनौरSP, गोंडा
विकास कुमारSP, बलरामपुरSSP, झांसी
कृष्ण कुमारSP, संभलSP, बिजनौर
विकास चन्द्र त्रिपाठीSP/ASP, बाराबंकीSP, संभल
मार्तण्ड प्रकाश सिंहSP/ASP, हरदोईSP, बलरामपुर

इस फेरबदल के बाद मेरठ, संभल, बिजनौर, गोंडा, सुल्तानपुर, झांसी और बलरामपुर समेत कई जिलों में पुलिस की कमान बदल गई है। खास तौर पर मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटाया जाना इस फेरबदल का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CM योगी ने खोला निवेश का बड़ा रास्ता, 5145 करोड़ के दो प्लांट की रखी नींव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के 1.21 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंची पक्की सड़क, 1.20 लाख किमी रोड का काम पूरा
Next Article राशिफल @ 21 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.