Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 07:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पाकुड़ में शोक, DC-SP ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पाकुड़ में शोक, DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

September 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पाकुड़ समाहरणालय सभागार में एक विशेष शोक सभा रखी गई, जिसमें जिले के आला अधिकारियों से लेकर सामान्य कर्मचारियों तक ने नम आंखों से दिवंगत मंत्री को विदाई दी। सभागार में माहौल बेहद गमगीन रहा और हर किसी ने उनके अचानक चले जाने को राज्य के लिए बड़ा नुकसान बताया।

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शोक सभा की शुरुआत में डीसी मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह और उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने मंत्री सुदिव्य कुमार की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद आईटीडीए के परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार सहित जिला और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी। पूरे सभागार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की।

जनकल्याण को समर्पित था उनका जीवन

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का इस तरह अचानक चले जाना पूरे झारखंड के लिए ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी हमेशा आम जनता की भलाई और समाज के हर तबके के विकास के लिए तत्पर रहते थे। वे एक बेहद संवेदनशील, दूरदर्शी और जमीन से जुड़े नेता थे, जिनका पूरा ध्यान राज्य को आगे ले जाने पर रहता था।

प्रशासनिक अमले ने जताया गहरा दुख

सभा में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी मंत्री के काम करने के अंदाज और जनता से उनके जुड़ाव को याद किया। अधिकारियों ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास और खेल जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने विकास कार्यों को नई दिशा दी थी। अंत में सभी अधिकारियों और कर्मियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार को इस भारी दुख को सहने का हौसला प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह से अगवा मुंशी की बिहार के जंगल से मिली ला’श, 5 संदेही हिरासत में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकाउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग
Next Article डीसी मेघा की अफसरों को दो टूक- शिकायतों का समय पर करें समाधान

Related Posts

Headlines

रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में अगले 3 घंटे आंधी-बारिश, अलर्ट जारी

September 8, 2026
झारखंड

डीसी मेघा की अफसरों को दो टूक- शिकायतों का समय पर करें समाधान

September 8, 2026
अन्य खबरें

काउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में अगले 3 घंटे आंधी-बारिश, अलर्ट जारी

September 8, 2026

डीसी मेघा की अफसरों को दो टूक- शिकायतों का समय पर करें समाधान

September 8, 2026

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पाकुड़ में शोक, DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

September 8, 2026

काउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग

September 8, 2026

सीएम सम्राट बोले- तकनीकी खामी से न रुके राशन-पेंशन, लापरवाही पर नपेंगे अफसर

September 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.