Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 07:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » काउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग
अन्य खबरें

काउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग

September 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सलमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mumbai : टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का बिगुल बज चुका है। शो के होस्ट और बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से सामने आई उनकी तस्वीरों और वीडियोज ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस बार सलमान खान का काउबॉय अवतार फैंस को खूब भा रहा है, लेकिन शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर अभिनेता का पारा चढ़ गया। वह पैपराजी की लगातार बढ़ती मांगों पर अपना आपा खोते नजर आए।

बिग बॉस के सेट पर सलमान खान एकदम नए और अलग अंदाज में पहुंचे। उन्होंने गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहन रखी थी। इसके साथ डेनिम जींस, चमचमाती सिल्वर बेल्ट और हाथ में उनका मशहूर फिरोजी ब्रेसलेट उनके इस लुक को पूरा कर रहा था। उनका यह डैशिंग अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा की तरह सलमान का यह नया स्टाइल प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

फोटो खिंचवाने के दौरान फोटोग्राफर्स पर बिफरे

शूटिंग पर जाने से पहले सलमान खान ने पैपराजी को पोज दिए, लेकिन साथ ही उन्होंने फोटोग्राफर्स को मंच से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत भी दी। शुरुआत में उन्होंने अकेले तस्वीरें खिंचवाईं और फिर पैपराजी के अनुरोध पर उनके साथ भी खड़े हुए। हालांकि, लगातार तस्वीरें खींचने और पोज की मांग करने पर सलमान अचानक नाराज हो गए। उन्होंने चिढ़ते हुए कहा कि यह उनका काम नहीं है और उन्हें कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद भी जब फोटोग्राफर्स नहीं माने, तो उन्होंने झुंझलाते हुए कहा, ‘फोटो, फोटो, फोटो’ और वहां से चले गए।

6 सितंबर से शुरू हो रहा नया सफर

विवादों और ड्रामे से भरपूर बिग बॉस का यह 20वां सीजन 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। साल 2010 में अमिताभ बच्चन के बाद सीजन 4 से सलमान खान इस शो से जुड़े थे और तब से वह लगातार इसके मुख्य होस्ट बने हुए हैं। बीच में कुछ मौकों पर संजय दत्त और फराह खान जैसे सितारों ने शो की कमान संभाली, लेकिन बिग बॉस की असली पहचान सलमान खान ही रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी कई जानी-मानी हस्तियां बाहरी दुनिया से कटकर बिग बॉस के घर में बंद होंगी और कैमरों की सख्त निगरानी में अपनी किस्मत आजमाएंगी।

इसे भी पढ़ें : ‘मैं डिप्टी कलेक्टर हूं’ कहकर लिया 9.45 लाख का फर्नीचर, बकाया मांगने पर कारोबारी को धमकी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट बोले- तकनीकी खामी से न रुके राशन-पेंशन, लापरवाही पर नपेंगे अफसर
Next Article मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पाकुड़ में शोक, DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

Related Posts

झारखंड

डीसी मेघा की अफसरों को दो टूक- शिकायतों का समय पर करें समाधान

September 8, 2026
झारखंड

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पाकुड़ में शोक, DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

September 8, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- तकनीकी खामी से न रुके राशन-पेंशन, लापरवाही पर नपेंगे अफसर

September 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में अगले 3 घंटे आंधी-बारिश, अलर्ट जारी

September 8, 2026

डीसी मेघा की अफसरों को दो टूक- शिकायतों का समय पर करें समाधान

September 8, 2026

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर पाकुड़ में शोक, DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

September 8, 2026

काउबॉय अंदाज में दिखा ‘दबंग’ का स्वैग

September 8, 2026

सीएम सम्राट बोले- तकनीकी खामी से न रुके राशन-पेंशन, लापरवाही पर नपेंगे अफसर

September 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.