Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 07:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जॉब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 15 सितंबर को मेगा जॉब फेयर आयोजित होने जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और 1,000 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपकी पढ़ाई 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा तक है, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इस रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। खास बात यह है कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन से लेकर चयन प्रक्रिया तक पूरी प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।

15 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

प्रतापगढ़ में आयोजित होने वाले इस मेगा जॉब फेयर में अलग-अलग कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन करेंगी। उत्तर प्रदेश रोजगार निदेशालय की ओर से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की गई है। नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके बाद निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

10वीं पास से आईटीआई और ग्रेजुएट तक के लिए मौका

इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए भी पद उपलब्ध हैं।इसके लिए किसी खास कार्य अनुभव की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। यानी पढ़ाई पूरी करने के बाद अगर आपने अभी तक नौकरी नहीं की है, तो भी आप इस रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए भी यहां नौकरी पाने का मौका है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु सीमा सभी पदों के लिए एक जैसी नहीं है। अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम उम्र 26 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी उम्र और शैक्षिक योग्यता के आधार पर उपलब्ध पदों में आवेदन कर सकते हैं। इसलिए रजिस्ट्रेशन से पहले संबंधित पद की योग्यता और आयु सीमा जरूर जांच लें।

किन पदों पर होगी भर्ती?

प्रतापगढ़ के इस रोजगार मेले में कई तरह के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई डिप्लोमा और असिस्टेंट ऑपरेशन जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और वेतन भी अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन कर सकते हैं।

किस पद पर कितना मिलेगा वेतन?

रोजगार मेले में उपलब्ध पदों पर मिलने वाली सैलरी भी अलग-अलग है। जानकारी के मुताबिक प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में चयनित उम्मीदवारों को 17,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं ट्रेनी पद के लिए 19,850 रुपये और मशीन ऑपरेटर के पद पर 20,500 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित है। आईटीआई डिप्लोमा पद के लिए 15,000 रुपये और असिस्टेंट ऑपरेशन पद के लिए 17,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इस तरह उम्मीदवार अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Signup/Login विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Job Seeker विकल्प चुनें।
  4. नए उम्मीदवार Sign Up पर क्लिक करें।
  5. अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  6. अपनी शैक्षिक योग्यता, जिला और अन्य जरूरी विवरण भरें।
  7. Job Fair District में Pratapgarh का विकल्प चुनें।
  8. इसके बाद संबंधित रोजगार मेले का विकल्प चुनें।
  9. अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पद का चयन करें।
  10. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके उसका विवरण सुरक्षित रखें।

मेले में जाते समय ये दस्तावेज जरूर रखें

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर रोजगार मेले में पहुंचना होगा। वहां चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना जरूरी है। उम्मीदवार अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रिज्यूमे और रजिस्ट्रेशन से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ रखें। बेहतर होगा कि सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी कुछ फोटोकॉपी भी अपने पास रखें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी बात

इस रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया निशुल्क है। इसलिए नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे देने से बचें। आवेदन करने से पहले पद की योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। अगर आप प्रतापगढ़ या आसपास के क्षेत्र से हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो 15 सितंबर का यह रोजगार मेला आपके लिए नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर हो सकता है। खासकर फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए यह मौका महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां बिना पूर्व कार्य अनुभव के भी आवेदन करने का विकल्प दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत
Next Article राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
झारखंड

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026

आंखों में विदाई की नमी, चेहरों पर कामयाबी की चमक… कैंची-कंघी से बेटियां लिख रहीं नई इबारत

November 2, 2026

झारखंड में रंगदारी सिंडिकेट की टूटेगी रीढ़, विदेश में बैठे दोनों गैंगस्टरों पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.