Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 10:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा
Headlines

यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

September 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow : उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (यूपी एटीएस) ने अलकायदा के आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। एटीएस ने तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर कोयंबटूर से 19 साल के मकसूद अली को दबोचा है। मकसूद अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट यानी एक्यूआईएस से सीधे तौर पर जुड़ा था। इससे पहले 12 सितंबर को एटीएस ने इसी गिरोह के सरगना मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से पकड़ा था। नबील से हुई पूछताछ के आधार पर ही मकसूद की लोकेशन ट्रेस हुई और उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है।

यूट्यूब और टेलीग्राम से सीखी हैकिंग, पाकिस्तान के संपर्क में था

मूल रूप से यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी का रहने वाला मकसूद काफी समय से कोयंबटूर में छिपकर रह रहा था। जांच में सामने आया है कि वह सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं से लगातार बातचीत कर रहा था। मकसूद को देश विरोधी हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए खास तौर पर हैकिंग टूल बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने कंप्यूटर कोडिंग, पायथन, जावा और साइबर हैकिंग की बारीकियां किसी कॉलेज से नहीं, बल्कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम चैनलों के जरिए सीखी थीं। पाकिस्तानी हैंडलर उसके इसी तकनीकी हुनर का इस्तेमाल देश की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए कर रहे थे।

auto

‘कैप्टन एम नेटवर्क’ नाम से बनाया सीक्रेट ऐप, युवाओं को भड़काने की तैयारी

मकसूद केवल हैकिंग तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वह इंटरनेट पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने में भी जुटा हुआ था। उसने अपने साथियों और नए लड़कों से छिपकर बात करने के लिए ‘कैप्टन एम नेटवर्क’ नाम से एक बेहद सुरक्षित एप्लीकेशन तैयार किया था। इस ऐप का मकसद युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर मुजाहिद बनने के लिए उकसाना था। जांच एजेंसी को उसके फोन से यूनाइटेड उम्माह, गजवा-ए-हिंद, टीम ब्लैक हैट और लश्कर-ए-महंदी जैसे कई संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप मिले हैं। इन ग्रुप्स में कई पाकिस्तानी नंबर और हैकर्स सक्रिय थे।

ग्रुप में शेयर होते थे बम बनाने के वीडियो

मकसूद अपने साथी नबील के बनाए ‘ला गालिब-इल्लल्लाह’ ग्रुप का भी सक्रिय सदस्य था। इस सीक्रेट ग्रुप में अलकायदा का जिहादी साहित्य, भड़काऊ भाषण और बम व आधुनिक हथियार बनाने के तरीके सिखाने वाले वीडियो साझा किए जाते थे। फिलहाल एटीएस मकसूद को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि उससे यह पता लगाया जा सके कि देश के किन-किन राज्यों में उसके नेटवर्क के लोग फैले हैं और उनकी अगली योजना क्या थी।

इसे भी पढ़ें : योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleEPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा
Next Article सीएम योगी का बड़ा ऐलान- छह महीने में मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां, 19 सितंबर से…

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, सैलरी ₹1.51 लाख तक

September 16, 2026

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.