Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 10:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक
जॉब/एजुकेशन

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NTH
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन नेशनल टेस्ट हाउस (NTH) ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती अलग-अलग तकनीकी और मैनेजमेंट पदों के लिए कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जा रही है। भर्ती में सीनियर और जूनियर यंग प्रोफेशनल के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी, औरंगाबाद, चेन्नई, जयपुर, बेंगलुरु और वाराणसी समेत विभिन्न NTH केंद्रों पर होगी। इस भर्ती में कुल 35 पद हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NTH की ओर से जारी निर्धारित आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके साथ जरूरी दस्तावेज और अपना लेटेस्ट सीवी संबंधित NTH कार्यालय के ईमेल पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इंजीनियरिंग से लेकर MBA और माइक्रोबायोलॉजी तक के उम्मीदवारों को मौका

भर्ती में सीनियर यंग प्रोफेशनल के साथ जूनियर यंग प्रोफेशनल के पद भी शामिल हैं। सीनियर यंग प्रोफेशनल के टेक्निकल RPPT पद के लिए टेक्सटाइल, फुटवियर, रबर, पॉलिमर या संबंधित टेक्नोलॉजी में BE/BTech अथवा केमिस्ट्री में MSc की योग्यता मांगी गई है। इस पद के लिए तीन साल का अनुभव जरूरी है और एक पद गाजियाबाद के लिए है।

auto

सीनियर प्रोफेशनल मैनेजमेंट के आठ पदों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या MBA की योग्यता रखी गई है। इन पदों पर भी तीन साल का अनुभव जरूरी है। नियुक्ति गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, गुवाहाटी और औरंगाबाद में की जाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सीनियर यंग प्रोफेशनल के दो पद मुंबई और जयपुर के लिए हैं। सिविल इंजीनियरिंग के एक सीनियर पद पर चेन्नई में नियुक्ति होगी। जूनियर यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए संबंधित विषय में BE/BTech, MSc या MCA जैसी योग्यता मांगी गई है। इनमें केमिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, माइक्रोबायोलॉजी, RPPT, IT, एयरोस्पेस और ड्रोन से जुड़े पद शामिल हैं। जूनियर पदों के लिए सामान्य तौर पर एक साल का संबंधित अनुभव जरूरी है।

जूनियर को ₹40 हजार और सीनियर को ₹70 हजार महीना वेतन

सैलरी की बात करें तो सीनियर यंग प्रोफेशनल को ₹70,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। वहीं जूनियर यंग प्रोफेशनल को ₹40,000 प्रति माह मिलेंगे। कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ने पर दोनों श्रेणी के पदों के वेतन में अधिकतम ₹5,000 तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में एक साल के कॉन्ट्रेक्ट पर होगी। काम और प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ाया जा सकता है। अधिकतम चार साल तक नियुक्ति बढ़ाने का प्रावधान है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन की अंतिम तारीख तक जूनियर यंग प्रोफेशनल के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 वर्ष और सीनियर यंग प्रोफेशनल के लिए अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए।

25 सितंबर तक संबंधित NTH कार्यालय में भेजना होगा आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं, बल्कि ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन का निर्धारित फॉर्मेट भर्ती नोटिफिकेशन में दिया गया है। उम्मीदवार को फॉर्म डाउनलोड कर अपनी योग्यता और संबंधित पद के अनुसार जानकारी भरनी होगी। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की कॉपी और लेटेस्ट सीवी अटैच करके संबंधित NTH कार्यालय के ईमेल पते पर भेजना होगा।

गाजियाबाद के लिए director-gzb@nth.gov.in और dg-office@nth.gov.in, कोलकाता कार्यालय के लिए director-kol@nth.gov.in, चेन्नई के लिए director-chn@nth.gov.in, मुंबई के लिए director-mum@nth.gov.in, औरंगाबाद के लिए director-auric@nth.gov.in, जयपुर के लिए director-jai@nth.gov.in और गुवाहाटी के लिए director-guw@nth.gov.in पर आवेदन भेजना होगा। बेंगलुरु के लिए director-blr@nth.gov.in और वाराणसी के लिए director-vns@nth.gov.in ईमेल दिया गया है।

उम्मीदवार आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पोस्ट, योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और संबंधित कार्यालय के ईमेल पते की जानकारी अच्छी तरह जांच लें। आवेदन 25 सितंबर 2026 तक निर्धारित ईमेल आईडी पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन भेजने के बाद फॉर्म और सभी दस्तावेजों की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा
Next Article बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

Related Posts

बिहार

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, सैलरी ₹1.51 लाख तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.