Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क
Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa : गढ़वा जिले में रंका और हरिहरपुर से लूटी गई तेज रफ्तार बाइकों की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी कामयाबी लगी है। बाइक लूट की कड़ियां जोड़ते हुए गढ़वा पुलिस मध्य प्रदेश के विंध्यनगर स्थित कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड तक पहुंच गई। पुलिस ने तीन राज्यों झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फैले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी निवासी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी (29) को धर दबोचा है। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल रोनिन बाइक, 15.33 ग्राम लूटा गया सोना और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में घायल बदमाश ने खोले गिरोह के राज

गढ़वा एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम लगातार तकनीकी इनपुट और मुखबिरों के जरिए बाइक लुटेरों की घेराबंदी कर रही थी। इसी बीच 18 सितंबर 2026 को विंध्यनगर के कंचन ज्वेलर्स में भीषण डकैती की खबर आई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की उत्तर प्रदेश के अनपारा थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सोनभद्र के चिल्काटाड़ का रहने वाला बदमाश रौशन कुमार गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रॉबर्ट्सगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

auto

सूचना पाते ही गढ़वा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और रौशन से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रौशन टूट गया और उसने स्थानीय बाइक लूट की घटनाओं में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। उसने पुलिस के सामने अपने साथियों सोनू उर्फ शाबिर अंसारी और शमशाद अंसारी के नामों का भी खुलासा कर दिया। जांच में यह बात भी साफ हो गई कि रंका और हरिहरपुर से लूटी गई अपाचे बाइकों का इस्तेमाल विंध्यनगर की ज्वेलरी दुकान में डकैती डालने के लिए किया गया था।

गढ़वा और डाल्टनगंज में डकैती की थी पूरी तैयारी

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह गिरोह झारखंड के दो जिलों में तीन बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। इनके निशाने पर रमना थाना क्षेत्र का एक प्रमुख सराफा कारोबारी, गढ़वा का नवल अलंकार ज्वेलर्स और डाल्टनगंज स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा थी। हालांकि, क्षेत्र में पुलिस की कड़ी चौकसी के चलते बदमाशों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके और उनकी योजना धरी की धरी रह गई। झारखंड में सख्ती देखकर गिरोह ने रुख बदला और विंध्यनगर तथा अनपारा की ओर निकल गया।

झारखंड और मध्य प्रदेश पुलिस के साझा ऑपरेशन से यह पूरा नेटवर्क ध्वस्त हो गया। इस कार्रवाई में श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह, भवनाथपुर के पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, नगर ऊंटारी के पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार आजाद, हरिहरपुर ओपी प्रभारी परवेज आलम, खरौंधी थाना प्रभारी गुल्शन गौतम, विशुनपुरा थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्या और नगर ऊंटारी थाना प्रभारी अविनाश राज शामिल रहे। साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक सुन्दर सोरेन, अमित प्रशांत, मिन्नतुल्लाह खान, विंध्यनगर थाना पुलिस और हरिहरपुर ओपी के सशस्त्र बल ने मिलकर छापेमारी को अंजाम दिया। अस्पताल में भर्ती रौशन कुमार को रिमांड पर लेने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है, वहीं फरार शमशाद अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें : बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया
Next Article सोंधी खुशबू, देसी स्वाद और दीदियों का हौसला… पटना में 10 रोज तक दिखेगा पूरे देश का रंग

Related Posts

Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Headlines

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.