अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की मौत पर उन्होंने कहा कि किसी भी मां-बाप के लिए अपनी संतान को खोने से बड़ा कोई आघात नहीं होता। इस असहनीय पीड़ा को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। इतनी कम उम्र में तृषा का असमय चले जाना पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़ी हैं संवेदनाएं
डॉ. वर्मा ने कहा कि तृषा सिंह के निधन की खबर सुनकर वे स्तब्ध हैं। यह बेहद पीड़ादायक और दिल को दहला देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी पूरी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को इस भारी सदमे को सहने की ताकत दें।
हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के प्रति भी जताया दुख
सांसद ने जमशेदपुर की इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले अन्य लोगों की मौत पर भी गहरा अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर इस तरह से मासूम जिंदगियों का चले जाना बेहद चिंताजनक और हृदयविदारक है। डॉ. वर्मा ने हादसे के शिकार हुए बाकी लोगों के परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान



