Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 12:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची के होटल बीएनआर का हॉल शुक्रवार की शाम जब तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था, तब झारखंड के चिकित्सा इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ रहा था। मौका था ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी की 5वीं मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का। झारखंड में पहली बार ऐसा नजारा दिखा, जब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लगभग 1500 जाने-माने आई स्पेशलिस्ट और वैज्ञानिक एक ही छत के नीचे जमा हुए। पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. बीपी कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की। मंच पर राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज चेहरे जैसे सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जीवन तितियाल, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मोहन राजन और राष्ट्रीय महासचिव संतोष होनावर भी मौजूद रहे।

सरकारी अस्पतालों में भी हाईटेक इलाज की तैयारी

समारोह में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस जुटान को राज्य के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश के इतने बड़े विशेषज्ञों का रांची आना यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था के बदलते चेहरे को दिखाता है। सबसे बड़ा फायदा राज्य के युवा मेडिकल छात्रों और स्थानीय डॉक्टरों को मिलेगा, जिन्हें सीधे दिग्गजों से सीखने का मौका मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार अब सरकारी अस्पतालों में भी अत्याधुनिक तकनीक लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक मशीनों को जल्द ही इलाज का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि गरीब से गरीब मरीज को भी बड़े शहरों जैसे इलाज के लिए भटकना न पड़े।

Advertisement

लाइव सर्जरी से सीखीं बारीकियां, जटिल बीमारियों पर गहन मंथन

आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि इस सम्मेलन की असल ताकत इसका व्यावहारिक पक्ष है। यहां डॉक्टरों के सामने लाइव सर्जरी के सत्र रखे गए, जिसमें आंख की जटिल से जटिल सर्जरी को बारीकी से करके दिखाया गया। मोतियाबिंद, कॉर्निया के घाव, डायबिटीज के कारण आंखों की रोशनी छीनने वाली बीमारी डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और चश्मा हटाने की आधुनिक लेजर तकनीक पर देश के महारथियों ने अपने अनुभव बांटे। इस दौरान बेहतरीन शोध और काम करने वाले डॉक्टरों को साइंटिफिक अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इस सम्मेलन ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में रांची सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि आंखों के बेहतर इलाज और आधुनिक चिकित्सा का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे
Next Article त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026
Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.