Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 08:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सड़कें डूबीं तो आसमान से बरसी मदद, सारण के बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बनी वायुसेना
Headlines

सड़कें डूबीं तो आसमान से बरसी मदद, सारण के बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बनी वायुसेना

October 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सारण जिले में बाढ़ का पानी घुसने से कई गांव चारों तरफ से घिर गए हैं। सड़कें डूब चुकी हैं और नावों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे विकट हालात में फंसे लोगों की जान बचाने और उन तक खाना पहुंचाने के लिए अब आसमान से राहत उतारी जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने केंद्र के गृह और रक्षा मंत्रालय से तालमेल बैठाकर वायुसेना को मोर्चे पर उतारा है। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर लगातार उड़ानें भरकर पानी से घिरे टापू बने इलाकों में राशन के पैकेट गिरा रहे हैं।

अब तक 5600 से ज्यादा परिवारों तक पहुंचे सूखे राशन के पैकेट

बाढ़ के चलते कई बस्तियों का जमीनी संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। लोग छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। इन लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने अब तक 15 उड़ानें भरी हैं। इन उड़ानों के जरिए करीब 28 टन से अधिक खाद्य सामग्री नीचे गिराई जा चुकी है। इसमें 5,600 से अधिक ड्राई राशन के पैकेट शामिल हैं, ताकि पानी से घिरे परिवारों को तुरंत खाने-पीने की दिक्कत न हो। प्रशासन का कहना है कि जहां गाड़ियां या नावें नहीं जा पा रहीं, वहां हर हाल में एयर ड्रॉपिंग के जरिए मदद पहुंचाई जाएगी।

Advertisement

गोरखपुर और बागडोगरा बेस के जांबाज संभाल रहे कमान

इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए वायुसेना के चुनिंदा अफसर और पायलट दिन-रात डटे हुए हैं। राहत सामग्री गिराने के इस मिशन का नेतृत्व गोरखपुर बेस से ग्रुप कैप्टन अनुज गुप्ता और विंग कमांडर विशाल खत्री कर रहे हैं। वहीं बागडोगरा बेस से स्क्वाड्रन लीडर रोहित दादरवाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कुणाल कलमकर और फ्लाइट लेफ्टिनेंट राठौड़ भरत सिंह अपनी टीम के साथ दुर्गम इलाकों में सटीक एयर ड्रॉपिंग कर रहे हैं। ये जांबाज बेहद कम ऊंचाई पर हेलिकॉप्टर लाकर सुरक्षित तरीके से पैकेट गिरा रहे हैं ताकि सामग्री खराब न हो।

केंद्र और राज्य के तालमेल से तेज हुआ राहत कार्य

आपदा प्रबंधन विभाग और सारण जिला प्रशासन की टीमें पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। जहां पानी कम हो रहा है, वहां नावों और गाड़ियों से राहत बांटी जा रही है और जहां रास्ते पूरी तरह बंद हैं, वहां हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। इस मुश्किल घड़ी में समय पर मिली मदद के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और भारतीय वायुसेना का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं और प्रशासन की पहली प्राथमिकता हर बाढ़ पीड़ित तक समय रहते खाना और जरूरी सामान पहुंचाना है।

इसे भी पढ़ें : काम किया है इसलिए पीएम मोदी को बार-बार मौका देती है जनता : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिहाइड्रेशन का सीधा असर सिरदर्द पर: पानी की कमी से बढ़ सकती है परेशानी
Next Article बिहार में ₹132 करोड़ का निवेश, बियाडा ने दी जमीन, 2500 को मिलेगा काम

Related Posts

झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Headlines

बिहार में ₹132 करोड़ का निवेश, बियाडा ने दी जमीन, 2500 को मिलेगा काम

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026

बिहार में ₹132 करोड़ का निवेश, बियाडा ने दी जमीन, 2500 को मिलेगा काम

October 3, 2026

सड़कें डूबीं तो आसमान से बरसी मदद, सारण के बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बनी वायुसेना

October 3, 2026

डिहाइड्रेशन का सीधा असर सिरदर्द पर: पानी की कमी से बढ़ सकती है परेशानी

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.