Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 06:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Sasaram : सासाराम शहर के लोगों को अब रोज-रोज के भीषण ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने जा रही है। मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी ने रोहतास जिले के सासाराम में बेदा से मोकर तक बने नए टू-लेन बाईपास पथ का लोकार्पण किया। सिंचाई नहर के बांध पर आरओबी और पुल के साथ तैयार किए गए इस बाईपास के निर्माण पर कुल 122.39 करोड़ रुपये की लागत आई है। सीएम ने शिलापट्ट का अनावरण कर इस सड़क को जनता को समर्पित किया। इस बाईपास के चालू होने से शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, लोगों का सफर आसान बनेगा और पूरे इलाके में व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

Advertisement

जीर्णोद्धार किए गए पोखर का जायजा लिया

सड़क के लोकार्पण के तुरंत बाद सीएम सासाराम बाईपास के पास पहुंचे, जहां कायाकल्प अभियान के तहत एक पुराने पोखर का जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने पोखर के चारों तरफ घूमकर साफ-सफाई और जल संरक्षण के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों से पूरी जानकारी लेने के बाद सीएम ने कहा कि केवल निर्माण करा देना ही काफी नहीं है, बल्कि जलस्रोतों की लगातार निगरानी और उनकी सही देखरेख होना बेहद जरूरी है ताकि पानी हमेशा साफ और सुरक्षित बना रहे।

‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान की हुई शुरुआत

इस मौके पर सीएम ने रोहतास जिले के लिए ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान की शुरुआत भी की। इस अभियान का मकसद जिले के तमाम छोटे-बड़े तालाबों, पोखरों और पारंपरिक जलाशयों को फिर से जिंदा करना है, ताकि बारिश के पानी को सहेजकर भूजल स्तर को सुधारा जा सके। सीएम ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि सभी जलस्रोतों को अतिक्रमण और गंदगी से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम में स्थानीय लोगों को भी जोड़ें, क्योंकि पानी के स्रोतों को बचाकर ही हम आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

इस दौरान खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, स्थानीय विधायक वशिष्ठ सिंह और मुरारी प्रसाद गौतम मौजूद रहे। साथ ही मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल, सीएम के सचिव लोकेश कुमार सिंह, डीआईजी सत्य प्रकाश, डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : 2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट
Next Article T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.