Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 8 October, 2026 • 11:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के पेट में पिस्तौल सटाकर किया कांड, लाल बाइक से भागे बदमाश
Headlines

मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के पेट में पिस्तौल सटाकर किया कांड, लाल बाइक से भागे बदमाश

October 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Bokaro : शहर में सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों के लिए अब सुरक्षित माहौल नहीं रहा। गुरुवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने सरेराह लूट की एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-5 सेंटर मार्केट की रहने वाली 48 वर्षीय यास्मीन निगार सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बोकारो क्लब के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके गले से सोने की चेन झपट ली। जब महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, तो एक बदमाश ने उनके पेट पर पिस्तौल सटा दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

आगे जाकर बाइक रोकी, फिर पैदल आकर झपट्टा मारा

यास्मीन निगार रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी सेक्टर-5 पुस्तकालय मैदान में टहलने गई थीं। वॉक पूरी करने के बाद जब वह बोकारो क्लब की तरफ जाने वाले रास्ते पर करीब 50 मीटर आगे बढ़ी थीं, तभी लाल रंग की पैशन प्रो बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने युवक उनके बगल से गुजरे। बदमाशों ने महिला से करीब 25 मीटर आगे जाकर बाइक रोकी। इसके बाद पीछे बैठा युवक उतरकर तेजी से दौड़ते हुए महिला के पास पहुंचा और चेन उतारने को कहा। महिला ने डरकर कहा कि वह खुद चेन निकाल कर दे रही हैं, लेकिन बदमाश ने बिना कोई मौका दिए झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींच ली।

शोर मचाने पर तान दी पिस्तौल, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

चेन छिनते ही यास्मीन ने चिल्लाना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। खुद को घिरता देख बदमाश ने फौरन कमर से पिस्तौल निकाली और सीधे महिला के पेट पर सटा दी। उसने धमकी दी कि अगर दोबारा आवाज निकाली तो गोली मार देगा। इसके बाद वह दौड़कर अपनी बाइक पर बैठा और दोनों अपराधी पुस्तकालय मैदान की ओर तेजी से भाग निकले। वारदात के बाद सहमी महिला ने वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 और सेक्टर-1 थाने की पुलिस के साथ सिटी डीएसपी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

दो दिन पहले भी हुई थी छिनतई, सुबह की पुलिस गश्त पर उठे सवाल

शहर में लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना से ठीक दो दिन पहले ही गरगा पुल के पास भी छिनतई की एक वारदात हुई थी। लगातार दूसरे मामले के बाद सुबह टहलने निकलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय पुलिस की गश्त बेहद सुस्त रहती है, जिसका फायदा उठाकर अपराधी आसानी से वारदात कर भाग जाते हैं। मामले को लेकर सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस टीम घटनास्थल और भागने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : गोला के तालाब में पलटा ट्रैक्टर, पानी से बाहर निकली जवान बेटे की ला’श

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सचेतक, सीएम राहत कोष में दिया 1 माह का वेतन
Next Article फुफेरा भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM योगी की दो टूक- कागजों में नहीं, जमीन पर दिखें प्रोजेक्ट्स, डेडलाइन का अल्टीमेटम

October 8, 2026
Headlines

सास के नाम डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदने वाले इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, नोट गिनने के वास्ते मंगानी पड़ी मशीन

October 8, 2026
Headlines

फुफेरा भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM योगी की दो टूक- कागजों में नहीं, जमीन पर दिखें प्रोजेक्ट्स, डेडलाइन का अल्टीमेटम

October 8, 2026

सास के नाम डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदने वाले इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, नोट गिनने के वास्ते मंगानी पड़ी मशीन

October 8, 2026

फुफेरा भाई बना दरिंदा, दोस्तों के साथ लूट ली विवाहिता की आबरू

October 8, 2026

मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के पेट में पिस्तौल सटाकर किया कांड, लाल बाइक से भागे बदमाश

October 8, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सचेतक, सीएम राहत कोष में दिया 1 माह का वेतन

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.