Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 07:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Washington, DC : अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखने वाले और वहां पहले से काम कर रहे हजारों भारतीयों को डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने भारत और दुनिया की आठ बड़ी टेक कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ यानी पीईआरएम से सस्पेंड कर दिया है। इस फैसले की जद में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचसीएल, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट और एडोब जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियां भी आई हैं। सरकार के इस कदम से इन कंपनियों के जरिए ग्रीन कार्ड हासिल करने की पूरी प्रक्रिया पर तुरंत प्रभाव से ताला लग गया है।

अमेरिकी नौकरियों को बचाने की दलील देकर उठाया कदम

यह बड़ा ऐलान अमेरिकी श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। श्रम विभाग का कहना है कि साल 2009 के बाद से इन चुनिंदा कंपनियों ने करीब 30 लाख विदेशी कर्मचारियों के लिए आवेदन किए थे। इस दौरान इन्हें 2 लाख 30 हजार से ज्यादा एच-1बी वीजा और एक लाख से अधिक लेबर सर्टिफिकेशन मिले। अमेरिकी प्रशासन का सीधा आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों के इस खेल की वजह से लाखों स्थानीय अमेरिकी नागरिकों के हाथ से नौकरियां छिन गईं।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट का उदाहरण देते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ कंपनी ने 6 हजार अमेरिकी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, वहीं दूसरी तरफ 6,300 एच-1बी वीजा और 3 हजार ग्रीन कार्ड हासिल कर लिए। वेंस ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिकी नागरिकों को नौकरी से हटाकर उनकी जगह विदेशी कर्मचारियों को सस्ते विकल्प के तौर पर रखने की मनमानी अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर, देश वापसी की नौबत

इस फैसले का सबसे तगड़ा झटका अमेरिका में रह रहे भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को लगेगा। किसी भी विदेशी कर्मचारी के लिए ग्रीन कार्ड पाने की पहली सीढ़ी लेबर सर्टिफिकेशन ही होती है। अब श्रम विभाग ने साफ कर दिया है कि जब तक इन कंपनियों के खिलाफ संघीय जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक न तो कोई नया आवेदन लिया जाएगा और न ही पहले से अटके मामलों पर काम आगे बढ़ेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि जो भारतीय कर्मचारी इन कंपनियों के जरिए स्थायी नागरिकता की लाइन में लगे थे, उनकी फाइलें वहीं की वहीं रुक गई हैं।

वर्क परमिट की सीमा खत्म होने के बाद अब इन कर्मचारियों के सामने भारी संकट खड़ा हो सकता है। कंपनियों को अमेरिकी नागरिकों को ही काम पर रखने के लिए मजबूर किया जाएगा, जिसके चलते मौजूदा भारतीय स्टाफ को भारत वापस भेजने या किसी तीसरे देश में ट्रांसफर करने की नौबत आ सकती है। इसके अलावा भारत से अमेरिका जाकर नौकरी करने की राह देख रहे युवाओं के मौकों में भी भारी गिरावट आने की पूरी आशंका है।

इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026
झारखंड

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.