Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 06:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता
Headlines

मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

October 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में इस बार दीवाली की रौनक खास रहने वाली है। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन यानी जेसोवा की ओर से 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक पांच दिवसीय भव्य दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में जेसोवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने सीएम को सपरिवार मेले में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया।

300 से ज्यादा स्टॉल पर दिखेगी देश और राज्य की कला-संस्कृति

पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जेसोवा की टीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस मेले का मुख्य मकसद कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है। मेले के परिसर में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से आने वाले उद्यमी, बुनकर, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाएं अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। यहां आने वाले लोगों को पारंपरिक परिधान, फैशन एक्सेसरीज, दीवाली की सजावटी सामग्री और कई तरह के स्वदेशी उत्पाद एक ही छत के नीचे सीधे कारीगरों से खरीदने का मौका मिलेगा।

महिलाओं के हुनर को बाजार और सामाजिक कार्यों को रफ्तार

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने जेसोवा की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सरोकार के कामों का ब्योरा भी रखा। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि मेले से होने वाली आय और इसके जरिए मिलने वाले मंच का इस्तेमाल ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जाता है। इस बैठक में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव मनु झा, संयुक्त सचिव श्वेता शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह के अलावा कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार और दिव्या श्री मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें : तीरंदाजी दंगल : ITBP और CISF बनीं चैंपियन, सीएम हेमंत ने बढ़ाया पुलिस के धुरंधरों का हौसला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर
Next Article नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

Related Posts

Headlines

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
Headlines

रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026

रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

October 27, 2026

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026

मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.