Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 07:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
Patna : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को परखने के लिए सीएम सम्राट चौधरी गुरुवार को खुद गंगा घाटों पर उतरे। उन्होंने स्टीमर में सवार होकर नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रीयेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलाबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट और गायघाट से लेकर भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से साफ तौर पर कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने या घाट तक आने-जाने में रत्ती भर भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। नदी के जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और मजबूत बैरिकेडिंग हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

नदी में मजबूत बैरिकेडिंग और रास्तों पर सुगम ट्रैफिक के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि गंगा के पानी में सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता बैरिकेडिंग की जाए ताकि कोई भी गहरे पानी की तरफ न जा सके। इसके अलावा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों और नदी किनारे की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग लगाई जाए। सीएम ने निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान लाउडस्पीकर से लगातार जरूरी सूचनाओं का ऐलान होता रहे, जिससे लोगों को व्यवस्थाओं की सही जानकारी मिलती रहे। शहर से लेकर घाट तक ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी दुरुस्त रखी जाए कि व्रतियों के वाहनों को जाम का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी घाटों और संपर्क मार्गों पर साफ-सफाई को लेकर किसी तरह की ढिलाई न बरतने की हिदायत दी।

पटना में 91 घाट पूरी तरह सुरक्षित, 5 खतरनाक घोषित

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सीएम को बताया कि पटना में गंगा किनारे कुल 103 घाट चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 91 घाटों को छठ पूजा के लिए पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, जबकि 5 घाट खतरनाक पाए गए हैं। बाकी बचे 7 घाटों पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है, जिसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। पटना नगर निगम की ओर से गंगा के 92 घाटों के अलावा शहर के 103 तालाबों को भी छठ पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनमें 37 कृत्रिम और 66 स्थायी तालाब शामिल हैं। पूरी व्यवस्था और सुरक्षा की निगरानी के लिए 21 सेक्टर बनाए गए हैं, जहां नोडल अफसर और कर्मियों को तैनात किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए 552 अस्थायी शौचालय और 171 वॉच टावर तैयार

घाटों पर जुटने वाली भारी भीड़ की सहूलियत के लिए बड़े पैमाने पर नागरिक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक घाटों पर 552 अस्थायी शौचालय, 450 यूरिनल, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए 400 चेंजिंग रूम और 13 बड़े यात्री शेड बनाए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए 171 ऊंचे वॉच टावर भी खड़े किए गए हैं। निरीक्षण के मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, पटना की मेयर सीता साहू, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी, प्रधान सचिव, पटना डीएम और एसएसपी समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

Related Posts

बिहार

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.