Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डिग्री के साथ अब खुद का कारोबार, CBU में छात्रों ने सीखे स्टार्टअप के मंत्र
झारखंड

डिग्री के साथ अब खुद का कारोबार, CBU में छात्रों ने सीखे स्टार्टअप के मंत्र

November 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CBU
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : अक्सर कॉलेज के कमरों में डिग्री, इम्तिहान और प्लेसमेंट की ही बातें सुनाई देती हैं, लेकिन CBU यानी सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार का माहौल कुछ अलग था। यहां बात किसी दफ्तर में नौकरी पाने की नहीं, बल्कि खुद की कंपनी खड़ी करने और दूसरों को रोजगार देने की हो रही थी। आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और एसबीयू के आईआईसी की साझा पहल से सजे उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 में युवाओं के सपनों को नई दिशा मिली। कैंपस में जुटे छात्रों की आंखों में यह साफ झलक रहा था कि वे अब सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि बाजार की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

बड़े आविष्कार की नहीं, सही समाधान की जरूरत

CBU के सभागार में जब अनुभवी उद्यमी मंच पर आए, तो उन्होंने युवाओं के मन से सबसे बड़ा डर निकाल दिया। मुंबई की कंपनी ओज़ू के सीईओ परमवीर सिंह ने बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि एक सफल बिजनेस शुरू करने के लिए किसी हैरतअंगेज आविष्कार की जरूरत नहीं होती। अगर आप अपने आसपास रोजमर्रा की किसी छोटी सी दिक्कत को भी समझकर उसका आसान हल निकाल लेते हैं, तो वही विचार कल का बड़ा ब्रांड बन सकता है। वहीं प्योरश डेली फूड्स के सह-संस्थापक मनीष पीयूष ने जमीन से जुड़ी हकीकत समझाई। उन्होंने कहा कि जोश के साथ होश भी जरूरी है, इसलिए अपनी पूंजी का सही हिसाब-किताब रखना और मजबूत रणनीति बनाना ही किसी नए काम को लंबे समय तक टिकाए रखता है। इस दौरान आदित्य कुमार, विकास मिश्रा और सिद्धार्थ पाठक ने भी बाजार की नब्ज पकड़ने और नई सोच के साथ आगे बढ़ने के गुर सिखाए।

जब छात्रों ने पेश किए अपने सपने और मिला अनुभवी मार्गदर्शन

यह कार्यक्रम केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें युवाओं की सीधी भागीदारी देखने को मिली। मंच पर स्टार्टअप को मिलने वाले फंड, निवेशकों को आकर्षित करने के तरीके, सरकारी मदद और स्टार्टअप कुंभ के मौकों पर खुलकर बातचीत हुई। इसके बाद आए आइडिया-पिचिंग सत्र ने माहौल में नया उत्साह भर दिया। कई छात्रों ने झिझक छोड़कर मंच संभाला और अपने बिजनेस प्लान पेश किए। सामने बैठे दिग्गजों ने बहुत ध्यान से उनकी बातें सुनीं, उनकी कमियों पर प्यार से टोकते हुए सही रास्ते बताए और उनकी खूबियों की जमकर सराहना की। सवाल-जवाब के दौर में युवाओं ने फंडिंग और बाजार के उतार-चढ़ाव से जुड़े अपने डर रखे, जिनका विशेषज्ञों ने बेहद सरल अंदाज में समाधान किया।

कैंपस में दिखा भविष्य के उद्यमियों का नया आत्मविश्वास

आईआईटी खड़गपुर की युवा टीम सुहानी गुप्ता और वंश लोहिया ने मंच को पूरी ऊर्जा के साथ संभाले रखा। विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन और आईआईसी के अध्यक्ष प्रो संदीप कुमार की मौजूदगी ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखते हैं। दिन ढलते-ढलते सभागार भले ही खाली हो गया, लेकिन बाहर निकल रहे छात्रों की बातों में अब नए आइडिया और अपना काम शुरू करने का भरोसा साफ नजर आ रहा था।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज
Next Article राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.