अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : सरकारी दफ्तरों में बैठकर जनता की फाइलों को दबाने और शिकायतों पर कुंडली मारकर बैठने वाले अफसरों के लिए बिहार सरकार ने साफ लकीर खींच दी है। सहयोग शिविर में फरियादियों का दर्द सुनते ही सीएम सम्राट चौधरी ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर सीधे एक्शन का चाबुक चला दिया। एक झटके में 15 लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों को निलंबित कर उन्होंने साफ कर दिया कि सरकारी तंत्र में सुस्ती, हीलाहवाली और जनता की अनदेखी अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। कुर्सी की हनक में आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर कटवाने वालों को यह सीधा और सख्त पैगाम है कि काम में कोताही हुई तो सीधे नपेंगे।
इन अफसरों पर गिरि गाज
| क्र.सं. | जिला | पदाधिकारी / कर्मी का नाम | पदनाम | विभाग |
| 1 | मुंगेर | जय प्रकाश | अंचल अधिकारी, हवेली खड़गपुर | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 2 | मुंगेर | अर्चना कुमारी | अंचल अधिकारी, टेटिया बंबर | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 3 | भोजपुर | रवि रंजन | प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर | ग्रामीण विकास विभाग |
| 4 | कटिहार | संजीव कुमार | अंचल अधिकारी, कोढ़ा | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 5 | भागलपुर | संतोष कुमार सुमन | अंचल अधिकारी, नवगछिया | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 6 | अररिया | पंकज कुमार | अंचल अधिकारी, फारबिसगंज | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 7 | गया | रमेश कुमार | अंचल अधिकारी, बोधगया | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 8 | जहानाबाद | रंजीत कुमार उपाध्याय | अंचल अधिकारी, मखदुमपुर | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 9 | सुपौल | प्रियंका सिंह | अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
| 10 | सुपौल | वीणा वैशाली | कार्यपालक पदाधिकारी, निर्मली एवं सिमराही | नगर विकास एवं आवास विभाग |
| 11 | शेखपुरा | रोहित कुमार दुबे | सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, शेखपुरा | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग |
| 12 | मुजफ्फरपुर | भोला नाथ | कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, कुढ़नी | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग |
| 13 | प. चंपारण | श्याम बाबू राय | कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मझौलिया | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग |
| 14 | सीतामढ़ी | पवन कुमार | कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, सुरसंड | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग |
| 15 | गोपालगंज | शुभम कुमार | राजस्व कर्मचारी (तत्कालीन: उचकागांव, गोपालगंज / वर्तमान: बाजपट्टी, सीतामढ़ी) | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
टाल-मटोल पर होगी सख्त अनुशासनिक कार्रवाई
सीएम सम्राट चौधरी ने तमाम डीएम, विभागीय सचिवों और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे सहयोग पोर्टल पर आने वाले आवेदनों की केवल समय सीमा ही न जांचें, बल्कि यह भी देखें कि समाधान की गुणवत्ता कैसी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर यह पाया गया कि आवेदक की समस्या का वास्तविक समाधान निकालने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की गई है, तो संबंधित पदाधिकारी अथवा कर्मी के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन


