अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और योगी आदित्यनाथ के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय सीएम योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अमूल्य निधि है और उनका जाना एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता कभी नहीं भरी जा सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।” उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए लिखा कि भगवान दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अमूल्य निधि है। उनका जाना एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता कभी नहीं भरी जा सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति🙏
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 20, 2026
यहां याद दिला दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं और पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। जिस समय सीएम योगी को अपनी मां के निधन की दुखद सूचना मिली, उस वक्त वह अपने गृह जनपद गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। इससे पहले अप्रैल 2020 में सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी निधन हो गया था। सावित्री देवी के निधन की खबर सामने आने के बाद देश भर के कई दिग्गज नेताओं और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इसे भी पढ़ें : सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला : गंगवारा में एक ही छत के नीचे चलेंगे दो अस्पताल




