Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्‍ली में बाहरी लोगों के कारण फिर बढ़ने लगा कोरोना, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का दावा
Headlines

दिल्‍ली में बाहरी लोगों के कारण फिर बढ़ने लगा कोरोना, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का दावा

August 9, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी ने जुलाई के महीने में कोरोना वायरस की रफ्तार पर काबू पाना शुरू कर दिया था। मगर पिछले कुछ दिन से फिर नए मामलों की संख्‍या बढ़ रही है। शनिवार को देश की राजधानी से 1,404 नए मामलों का पता चला और 16 मरीजों की मौत हुई। हालांकि दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में कोविड मामलों का ट्रेंड कम हो रहा है। उन्‍होंने मामले बढ़ने के पीछे बाहरी लोगों को जिम्‍मेदार ठहराया। जैन ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि बाहरी लोग दिल्‍ली में टेस्‍ट करा रहे हैं जिससे यहां के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जैन के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है।

पॉजिटिव केस बढ़ने के लिए बाहरी लोग जिम्‍मेदार’

सत्‍येंद्र जैन ने दो-टूक कहा, “कुछ रिपोर्ट्स हैं कि दिल्‍ली में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह ये है कि दिल्‍ली से बाहर के बहुत सारे लोग यहां आकर टेस्‍ट करा रहे हैं। इसके चलते यहां पर पॉजिटिव केसेज की संख्‍या बढ़ रही है। नहीं तो, दिल्‍ली में कोविड-19 मामलों का ट्रेंड घट रहा है।” उन्‍होंने जानकारी दी कि दिल्‍ली में इस वक्‍त कोरोना के 10,668 ऐक्टिव केस हैं। शनिवार को 16 मरीजों की मौत के साथ दिल्‍ली में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 4,098 हो गई है।

अब ट्रोल हो रहे दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

जैन का बाहरियों वाला तर्क लोगों के गले नहीं उतर रहा। बड़ी संख्‍या में ट्विटर पर यूजर्स उन्‍हें इस बयान के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्‍स ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया को टैग करके सवालिया लहजे में लिखा है कि “सिर्फ दिल्‍ली में ही बाहर के लोग आते हैं.. चालू हो गया फेल्‍योर से भागना… अब सब स्‍टेट्स ऐसे ही बोलेंगे।” एक अन्‍य यूजर ने कहा कि ‘फिर यह भी बोल दीजिए कि जो रिकवर हुए हैं वो दिल्‍ली के हैं या बाहर के। हद है… AAP कभी नहीं सुधर सकती।’ कुछ यूजर्स ने इस संबंध में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री से आंकड़े सामने रखने की डिमांड की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिसकर्मियों के क्वाॅरेंटाइन अवधि को भी माना जाएगा ड्यूटी
Next Article रेलवे में सिर्फ इंटरव्यू देकर पाएं नौकरी

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.