Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पलंग पर था पिता का शव, नीचे सोता रहा बेटा, दो दिन बाद घर में घुसी पुलिस तो रह गई दंग
देश

पलंग पर था पिता का शव, नीचे सोता रहा बेटा, दो दिन बाद घर में घुसी पुलिस तो रह गई दंग

August 15, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भिंड। शहर के सब्जी मंडी इलाके में घर से एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव कमरे के अंदर पलंग पर पड़ा हुआ था, जबकि बेटा जमीन पर बेसुध सोया हुआ था। घर में सिर्फ बाप-बेटे ही रहते थे। 2 दिन तक घर से जब कोई बाहर नहीं निकला, तो पड़ोसियों को शंका हुई। उसके बाद घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। भिंड पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पड़ोसियों के साथ घर में घुसी, तो हैरान ह गई।
मामला भिंड शहर के सब्जी मंडी इलाका का है। सब्जी मंडी इलाके के निवासी श्याम सुंदर सोनी अपने जवान बेटे वीरेन्द्र सोनी के साथ रहते थे। 60 साल के श्याम सुंदर सोनी शराब पीने के आदि थे। अपने 27 वर्षीय बेटे वीरेन्द्र के साथ रोज शराब भी पिया करते थे। श्याम सुंदर की पत्नी का निधन पहले ही हो गया है और बड़ा बेटा भोपाल मे रहकर नौकरी करता है। लिहाजा भिंड में श्याम सुंदर और उनका छोटा बेटा वीरेन्द्र ही रहता था।
बाप-बेटे के अलावा उनके घर में कोई दूसरा शख्स नहीं था। बीते 2 दिन से श्याम सुंदर के घर के दरवाजे बंद थे। 2 दिन तक कोई भी घर के बाहर नहीं निकला। जब पड़ोसियों ने देखा कि घर के दरवाजे 2 दिन से खुले नहीं है तो किसी अनहोनी की आशंका के चलते पड़ोसियों ने इस बात की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस रह गई दंग
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखर पुलिस हैरान रह गई। घर के अंदर श्याम सुंदर सोनी की पलंग पर लाश पड़ी हुई थी और उनका बेटा वीरेन्द्र सोनी पलंग के नीचे जमीन पर सोया हुआ था। लाश में से बदबू आ रही थी। साथ ही लाश में कीड़े भी लगे हुए थे। इस बात से अंदाजा लगाया गया कि श्याम सुंदर की लाश पुरानी है।
पुलिस ने जब वीरेन्द्र को जगाने का प्रयास किया तो शराब के नशे की वजह से उसकी आंख नहीं खुली। इसके बाद वीरेन्द्र को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया और श्याम सुंदर की लाश को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। श्याम सुंदर की मौत की खबर पाकर श्याम सुंदर के भाई तुरंत उनके घर पर पहुंच गए।
बहुत शराब पीते थे दोनों
श्याम सुंदर के भाई ने बताया कि श्याम सुंदर और उनका बेटा वीरेन्द्र बहुत ज्यादा शराब पिया करते थे। दोनों सुबह से लेकर रात तक शराब पिया करते थे। संभवत: शराब पीने की वजह से ही उनकी जान गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलोजपा नीतीश सरकार से समर्थन ले सकती है वापस
Next Article 5 महीने के लिए फ्री डेटा और कॉलिंग दे रहा है जियो, इंडिपेंडेंस डे पर JioFi का ऑफर

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.