Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 02:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोजपा नीतीश सरकार से समर्थन ले सकती है वापस
बिहार

लोजपा नीतीश सरकार से समर्थन ले सकती है वापस

August 15, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना. बिहार (Bihar) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दोनों सहयोगी दलों जनता दल (एकी) (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के बीच अब आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, एलजेपी बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) से समर्थन वापस ले सकती है. इस वक्त बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में एलजेपी के 2 विधायक हैं. एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज शाम पटना (Patna) पहुंचे हैं. कल पार्टी दफ्तर में झंडोत्तोलन करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने आपात बैठक बुलाई है.

10 बजे शुरू होगी एलजेपी की बैठक

Advertisement Advertisement

एलजेपी सूत्रों के मुताबिक, सुबह 10 बजे इस बैठक में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और जेडीयू के साथ रिश्तों पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, एलजेपी बिहार सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकती है. ये अलग बात है कि 2 विधायकों वाली एलजेपी के समर्थन वापसी से इस वक्त कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. वह भी तब जबकि विधानसभा चुनाव में महज दो से तीन महीने ही रह गए हैं. लेकिन, एलजेपी अगर ऐसा कदम उठाती है तो इससे एनडीए के भीतर की लड़ाई खुलकर सतह पर आ जाएगी.
जेपी नड्डा से मिले चिराग

पटना जाने से पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कल देर शाम दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. बिहार में जेडीयू और एलजेपी के बीच एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कल जेपी नड्डा के साथ मुलाकात में चिराग पासवान ने जेडीयू सांसद ललन सिंह की शिकायत की थी. एलजेपी जेडीयू सांसद के बयान को प्रधानमंत्री का अपमान बता रही है. एलजेपी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के ट्वीट को एलजेपी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से रीट्वीट किया गया था, न कि चिराग पासवान ने ट्वीट किया था. बावजूद इसके जेडीयू सांसद ललन सिंह ने चिराग पासवान पर हमला बोला था

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की चीन को कड़ी चेतावनी, कहा- अशांति पैदा करने की कोशिश की तो माकूल जवाब मिलेगा
Next Article पलंग पर था पिता का शव, नीचे सोता रहा बेटा, दो दिन बाद घर में घुसी पुलिस तो रह गई दंग

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.