Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शतक से चूकने का कोई दुख नहीं : रहाणे
स्पोर्ट्स

शतक से चूकने का कोई दुख नहीं : रहाणे

August 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एंटीगुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 81 रनों की शानदार पारी खेल भारतीय टीम को संकट से निकालने वाले उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्हें शतक से चूकने का कोई दुख नहीं हैं।

रहाणे ने कहा, “मुझे शतक से चूकने का कोई दुख नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि इस विकेट पर 81 रनों की पारी भी काफी थी। अब हम अच्छी स्थिति में हैं।”

बता दें कि रहाणे उस समय बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे जब भारत आठवें ओवर में 25 रन तक अपने तीन विकेट गंवाकर संघर्ष करता नजर आ रहा था। रहाणे ने पहले लोकेश राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 और फिर हनुमा विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को छह विकेट पर 203 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रहाणे ने पहले दिन के खेल के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पारी की शुरूआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था। पूरे दिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। ऐसे में राहुल के साथ साझेदारी बहुत जरूरी थी। हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे थे। हमारा लक्ष्य सिर्फ एक गेंद के बारे में सोचकर खेलना था।

रहाणे ने कहा, “जब तक मैं क्रीज पर होता हूं तब तक सिर्फ टीम के बारे में सोचता हूं। मैं सिर्फ टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था और शतक के बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि मैं स्वार्थी नहीं हूं। मैं शतक से चूकने के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। मुझे शतक से चूकने का कोई दुख नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि इस विकेट पर 81 रनों की पारी भी काफी थी। अब हम अच्छी स्थिति में हैं।”

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 6 विकेट खोकर 203 रन बना लिए। रिषभ पंत (20) और रविंद्र जडेजा (3) क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से रहाणे ने 81,केएल राहुल ने 44 और हनुमा विहारी ने 32 रन बनाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछह साल में पहली बार एक महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
Next Article सीएनजी लेने वाहन चालकों की उमड़ी भीड़,  पाइप से रसोईगैस पहुंचने से महिलाओं में खुशी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.