Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
झारखंड

नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

August 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

गिरिडीह। नौकरी दिलाने के नाम पर गौरखधंधा करने वाले ट्रस्ट संचालक को गिरिडीह पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है । जबकि गिरिडीह शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक कौशल किशोर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने प्रधान लिपिक कौशल किशोर को हिरासत में लिया है। जबकि रांची से गिरफ्तार संचालक मनोज कुमार बिहार के पटना के फूलवारी शरीफ का रहने वाला है। लेकिन रांची में मनोज कुमार के ट्रस्ट एनबीएसबी का कार्यालय संचालित था। पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार ने कई राज उगले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरिडीह समेत पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में भी यह नटवरलाल शिक्षा विभाग कार्यालय के कर्मियों के मिलीभगत से नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों ठगता आ रहा था।
इस संंबंध में मंगलवार को पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता में एसपी अमित रेणु और एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार बीतें कई महीनों से ट्रस्ट संचालित कर स्किल इंडिया के प्रशिक्षक के रुप में नौकरी का फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भी जारी कर रहा था। लेकिन पूरे मामले के गौरखधंधे का खुलासा उन युवकों ने किया, जो ट्रस्ट संचालक द्वारा दिए अपॉइंटमेंट लेटर पर नौकरी करना शुरु कर दिए थे। लेकिन युवाओं को वेतन नहीं मिल रहा था। इसके बाद इन युवाओं ने सदर एसडीपीओ को पूरे मामले की जानकारी दी। युवाओं के शिकायत पर ट्रस्ट संचालक मनोज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरु की।
प्रेसवार्ता के दौरान पूछने पर एसपी प्रधान लिपिक के गिरफ्तारी से तो इंकार कर दिया है। लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रधान लिपिक कौशल किशोर समेत शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के कई कर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। इधर पुलिस अब भी प्रधान लिपिक से पूछताछ कर रही है। एसपी ने प्रेसवार्ता के क्रम में बताया कि आरोपी मनोज कुमार गिरिडीह समेत पाकुड और साहेबगंज जिलों में युवाओं को नौकरी का प्रलोभन देकर फर्जीवाड़ा कर रहा था। मनोज कुमार द्वारा अब तक 40 लाख के ठगी का मामला सामने आ चुका है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article20 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है
Next Article भिखारी ने कोरोना से लड़ने के लिए सीएम को भेंट किए 90 हजार रुपये

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.