Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिर्फ मुंह से निकलने वाले ड्रापलेट्स से नहीं, धूल के कणों से भी फैल सकता है वायरस
Headlines

सिर्फ मुंह से निकलने वाले ड्रापलेट्स से नहीं, धूल के कणों से भी फैल सकता है वायरस

August 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अब तक यही माना जाता रहा है कि कोविड-19 जैसे वायरस सिर्फ मुंह से निकलने वाले ड्रापलेट्स से फैलते हैं। यही वजह है कि कोरोना काल में लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। जिससे एक व्यक्ति के छींकने और बात करने के दौरान दूसरे व्यक्ति में वायरस के प्रवेश का खतरा न हो। लेकिन, धूल के जरिए संक्रमण फैलने के खतरे वाली बात नई चुनौती पैदा कर सकती है।

अमेरिकी यूनिवर्सिटी की रिसर्च में हुआ खुलासा

धूल से वायरस फैलने के खतरे का खुलासा अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हालिया रिसर्च से हुआ है। रिसर्च टीम को लीड कर रहे विलियम रिस्टेनपार्ट का कहना है कि ये रिपोर्ट वायरोलॉजिस्ट और महामारी विशेषज्ञों के लिए काफी चौंकाने वाली साबित हो सकती है। क्योंकि अब तक इसी तथ्य को देखते हुए काम किया जा रहा था कि वायरस सिर्फ मुंह से निकलने वाले ड्रापलेट्स से फैलता है।

निर्जीव वस्तुओं से संक्रमण फैलने का खतरा

अब तक संक्रमण से बचने के लिए उपयोग किए गए टिशू या फिर दरवाजे के हैंडल से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन, नई रिसर्च में सामने आया है कि वायरस का खतरा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। कई अन्य रास्तों से भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। हालांकि, सभी इन्फ्लूएंजा वायरसों में संक्रमण ऐसा ही फैले, यह अभी साफ नहीं है।

ऐसे हुआ खुलासा

क्या एक निर्जीव पार्टिकल के जरिए वायरस दूसरे जीव के शरीर में प्रवेश कर सकता है? इस सवाल के जवाब के लिए शोधकर्ताओं ने कागज पर वायरस को छोड़, कागज को सूखने के लिए छोड़ दिया। कागज के सूख जाने पर उसे छोटे-छोटे पार्टिकल्स में बदलने वाली मशीन में डाला गया। मशीन से 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से इन पार्टिकल्स को छोड़ा गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि सांस के जरिए यह पार्टिकल किसी जीव के अंदर जाते हैं। तो वह संक्रमित हो सकता है। यह प्रयोग सुअरों पर किया गया था।

एक महीने पहले WHO ने स्वीकारी हवा में संक्रमण की बात

WHO ने हवा में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की बात को पिछले महीने ही स्वीकार किया है। इससे पहले संगठन इस बात से साफ इंकार कर रहा था। संगठन का कहना था कि कोरोनावायरस हवा से नहीं बल्कि एयरोसोल और 5 माइक्रोन से छोटी ड्रापलेट्स से फैल सकता है। 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने दावा किया कि कोरोना हवा से फैल सकता है। जब इन वैज्ञानिकों ने WHO को पत्र लिखकर इन दावों पर गौर करने की गुजारिश की। तब जाकर इस शीर्ष संगठन ने कहा कि सार्वजनिक जगहों में हवा से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधनबाद भाजपा विधायक के करीबी सतीश सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Next Article युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब सरकारी नौकरी के लिए होगा देशभर में एक टेस्ट

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.