Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्मार्टफोन के दामों में भारी गिरवाट, इन कंपनियों का फोन हुआ सस्ता
बिजनेस

स्मार्टफोन के दामों में भारी गिरवाट, इन कंपनियों का फोन हुआ सस्ता

August 28, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जीएसटी हीं नहीं बल्कि लॉकडाउन ने भी फोन की कीमतों को प्रभावित किया है। अलग आप लंबे समय से फोन लेने की सोच रहे हैं और आपने बीते दिनों की अमेजन सेल में भी फोन नहीं खरीदा है, तो ये अच्छा मौका है। कम बिक्री और बाजार में रोज लॉन्च हो रहे स्मार्टफोंस के चलते कई फोन कंपनियों ने अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती की है। इन कंपनियों में सैमसंग, शाओमी, एप्पल समेत दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं पिछले दिनों कौन-कौन से स्मार्टफोन हुए सस्ते.

Redmi K20 Pro

भारत में Redmi K20 Pro के दाम कंपनी ने 4,000 रुपये तक घटा दिया है। हालांकि, कीमत में यह कटौती केवल 31 अगस्त तक के लिए है। 31 अगस्त तक के लिए Redmi K20 Pro के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इससे पहले इसकी कीमत 26,999 रुपये थी। Redmi K20 Pro में 6.39 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2340×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

Samsung Galaxy A21s

सैमसंग के शानदार गैलेक्सी ए20एस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। आपको इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच का टीएफटी ओ डिस्प्ले, ओक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर, 13MP + 8 MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में इसकी कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती की है। इसके 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6जीबी वर्जन की कीमत 16,499 रुपये हो गई है।

Samsung Galaxy A51

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A51 भारत में सस्ता हो गया है। Samsung Galaxy A51 को अब 2,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये लिस्ट की गई है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Oppo Reno 3 Pro

ओप्पो ने हाल ही में अपने इस स्मार्टफोन की कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती की है। यह फोन 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। वहीं अब इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 27,990 रुपये हो गई है। इस फोन में 6.7 इंच का सुपर ई3 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। साथ ही यह फोन डुअल पंचहोल के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 44 मैगापिक्सल का कैमरा और 3 मैगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है।

Apple iPhone 11

हाल ही में नए जीएसटी नियम लागू होने के बाद एपल ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। अमेजन पर आईफोन11 का 64 जीबी वैरिएंट 62,900 रुपये में मिल रहा है। आईफोन 11 में आईपी रेटिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग बेहतरीन कैमरा मिलता है। वहीं पबजी और सीओडी खेलने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

Samsung Galaxy M01     

सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 की कीमत में 600 रुपये की कटौती की है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत अब 8,399 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 8,999 रुपये थी। सैमसंग गैलेक्सी एम01 में 5.71 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Vivo V19

लॉन्चिंग के दो महीने बाद ही Vivo V19 सस्ता हो गया है। Vivo V19 को अब 4,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। Vivo V19 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 3,000 रुपये और 256 जीबी स्टोरे मॉडल 4,000 रुपये सस्ता हुआ है। 128 जीबी वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये और 256 जीबी वेरियंट की कीमत 27,990 रुपये हो गई है। वीवो वी19 स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIPL: धोनी के टीम को झटका, खिलाड़ियों काे हुआ कोरोना
Next Article 800 फीट गहरी खाई में गिरा बॉक्साइट लदा ट्रक, 5 की मौत; 3 घायल

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.