Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लापता हुए पांच भारतीय युवकों के मिलने की चीन ने की पुष्टि
दुनिया

लापता हुए पांच भारतीय युवकों के मिलने की चीन ने की पुष्टि

September 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

 

नई दिल्ली : चीन ने अरूणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच भारतीय युवकों के अपने यहां मिलने की पुष्टि की है। इस बात की जानकारी मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है। रिजिजू ने बताया कि, पीएलए ने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक उनक मिले थे। सभी भारतीय को भारत को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि, चीनी सेना ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन मैसेज का जवाब दिया। उन्होंने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 लोग उनकी तरफ मिले हैं। उन लोगों को हमारे अध‍िकारियों को सौंपने के तरीकों पर काम चल रहा है।

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के 5 युवकों की अपहरण की जांच के लिए एक पुलिस टीम को मैकमोहन लाइन से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में भेजा गया है। यह लाइन अपर सुबनसिरी जिले को तिब्बत से अलग करती है। कहा जा रहा है कि इन युवकों को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने उनको अगवा किया है।

 

गांववालों का दावा है कि ये युवक भारतीय सेना के लिए पोर्टर के रूप में काम करते थे जो दुर्गम क्षेत्रों में सामान की ढुलाई करते थे। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से पांच भारतीयों को कथित रूप से अगवा कर लिया है।

एरिंग ने पीएमओ को टैग कर अपने ट्वीट में दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के पांच लोगों को अगवा किया गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि कुछ महीने पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी अरुणाचल प्रदेश के 5 निवासियों को अगवा किए जाने पर चिंता जाहिर की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleड्रग्स से लिंक निकला तो हमेशा के लिए छोड़ दूंगी मुंबई : कंगना रनोट
Next Article लोहरदगा में 50 लाख रुपये मूल्य का 550 किलो गांजा पकड़ाया

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.