WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के बुद्दराम मोहल्ला स्थित मुख्यमंत्री रघुवर दास के ससुराल में करीब एक लाख की ज्वेलरी लूटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर डीएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के साले दीपक साहू अपने पूरे परिवार के साथ बुद्दराम राम मोहल्ला में रहते हैं। उनके उपर वाले घर में दीपक के छोटे भाई तरुण साहू अपने परिवार के साथ रहते हैं। चोरों ने रविवार सुबह घर के पीछे से दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे। चोर कमरे से चार पायल,सोने का मंगलसूत्र, 12 ग्राम सोने का हार समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर पीछे के दरवाजे से चलते बने। फिलहाल तरुण साहू बंगलौर में है।
