WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। सांस लेने में तकलीफ के कारण गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। बीती अमित शाह को एम्स में भर्ती किया गया.
पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि इलाज के कारण कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. वहीं अब अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है.
सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अमित शाह सांस लेने में समस्या का सामना कर रहे हैं. एम्स के एक सूत्र ने कहा, ‘यह बेहतर होगा कि कुछ वक्त के लिए अमित शाह अस्पताल में रहें, जहां निगरानी में रखकर उनका इलाज हो सके.

