Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 04:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वस्थ रहना है तो चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल
हेल्थकेयर

स्वस्थ रहना है तो चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल

September 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। महान राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने जीवन जीने के सलीके को लेकर कई प्रकार के उपायों का जिक्र किया है. चाणक्य ने जहां जीवन के मूल्यों को लेकर अपनी किताब चाणक्य नीति में जिक्र किया है, तो वहीं उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के उपायों को भी बताया है. चाणक्य नीति में एक श्लोक के जरिए आचार्य  चाणक्य ने फिट रहने के लिए कुछ नीतियां बताई हैं, जो इस प्रकार है-.

अजीर्णे भेषजं वारि जीर्णे वारि बलप्रदम् ।

भोजने चामृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम् ।।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने पानी पीने के सही तरीके को बताया है. इस  श्लोक में चाणक्य ने बताया है कि किस तरह से व्यक्ति के लिए पानी अमृत के समान है और इसका गलत इस्तेमाल किया जाए तो ये विष का काम भी करता है. चाणक्य कहते हैं कि भोजन के पचने के बाद पानी पीना औषधि के समान है. भोजन पचने के करीब आधे से एक घंटे के बाद पिया गया पानी शारीरिक बल में बढ़ोतरी करता है. वहीं, चाणक्य कहते हैं कि भोजन के बीच में बहुत थोड़ा पानी पीना अमृत के समान है. वहीं, भोजन के तुरंत बाद पिया गया पानी शरीर के लिए विष का काम करता है और हानि पहुंचाता है.

चाणक्य के अनुसार, निरोग काया और चमकदार त्वचा के लिए जरूरी है कि हफ्ते में एक बार अपने पूरे शरीर की तेल से मालिश करें, क्योंकि इससे शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं और अंदर का मैल बाहर आ जाता है. मालिश के बाद स्नान कर लेने से मैल और तेल साफ हो जाता है.

इसके अलावा चाणक्य कहते हैं कि खड़े अन्न से 10  गुणा ज्यादा पिसा हुआ अन्न पौष्टिक होता है. वहीं, पिसे हुए अन्न से 10 गुना अधिक पौष्टिक दूध माना जाता है. दूध से 10 गुना अधिक पौष्टिक मांस है और मांस से भी 10 गुणा ज्यादा पौष्टिक घी होता है. हेल्थी लाइफ जीने के लिए इन चारों चीजों का सेवन जरूरी माना गया है.

आचार्य चाणक्य ने सभी औषधियों में गिलोय को अधिक प्रधानता दी है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सभी प्रकार के सुखों में भोजन सबसे बड़ा सुख है. शरीर के सभी इंद्रियों में आंख प्रमुख है और सभी अंगों में प्रधान मस्तिष्क है, इसलिए मनुष्य को भोजन में कोताही नहीं बरतनी चाहिए. वही, सभी इंद्रियों में आंखों का विशेष ख्याल रखना चाहिए और मस्तिष्क को तनाव मुक्त रखना चाहिए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह फिर एम्स में भर्ती किए गए
Next Article पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर खुद खा लिया जहर

Related Posts

हेल्थकेयर

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026
हेल्थकेयर

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026
हेल्थकेयर

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.