Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो रहें सतर्क, फोन पर न दें कोई जानकारी
झारखंड

ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो रहें सतर्क, फोन पर न दें कोई जानकारी

September 30, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़ । लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन व्यापार और नौकरी के नाम पर साइबर क्रिमिनल काफी सक्रिय हैं। वह लोगों को बेवकूफ बनाकर उनकी गाड़ी कमाई लूट रहे हैं। रामगढ़ जिला वासियों को साइबर क्रिमिनल से बचाने के लिए पुलिस 1 महीने तक जागरूकता अभियान चलाएगी। यह बात बुधवार को शहर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में एसपी प्रभात कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि आज इसी बैंक परिसर से “अपने पैसे कैसे रखें सुरक्षित” विषय को लेकर अभियान की शुरुआत की गई है। अगर कोई भी व्यक्ति फोन पर बैंक डिटेल, अकाउंट डिटेल, एटीएम, पिन, पासवर्ड, ओटीपी जैसी जानकारी मांगता है, तो लोगों को तत्काल सतर्क हो जाना चाहिए। फोन पर कोई भी जानकारी उपलब्ध कराना उनके लिए खतरनाक हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न बैंकों की 130 शाखाएं कार्यरत है। जिले में 110 एटीएम काउंटर हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में भी पैसे का ट्रांजैक्शन होता रहता है। इसलिए जिला वासियों को साइबर क्रिमिनल के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य पुलिस ने उठाया है। उन्होंने बताया कि इन सभी शाखाओं में एक साथ, एक महीने तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि जिले के हर परिवार तक यह संदेश पहुंच सके।
रामगढ़ में साइबर सेल काफी सक्रिय
एसपी ने मौके पर कहा कि जिले में साइबर थाना तो नहीं है, लेकिन साइबर सेल काफी सक्रिय है। इस सेल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरीके से मुस्तैद हैं। उन्होंने बताया कि साइबर सेल में सिर्फ प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है। लेकिन वह सारे कार्य होते हैं जो एक साइबर थाना अंतर्गत किया जाता है।

लोगों को लालच देकर अपने झांसे में हंसाते हैं साइबर क्रिमिनल : शाखा प्रबंधक
एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन काफी सारे बिजनेस हो रहे हैं। इस दौरान लोगों को साइबर क्रिमिनल अपना शिकार बना रहे हैं। वे उन्हें लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे ओटीपी और पिन निकलवा लेते हैं। इसके बाद उनके खाते को खाली कर देते हैं। इससे बचने के लिए ग्राहकों को सतर्क होना पड़ेगा। कोई भी व्यक्ति अगर उन्हें फोन पर पासवर्ड, पिन और ओटीपी मांगता है, तो उन्हें उपलब्ध नहीं कराना है। सीधे अपने बैंक आकर अधिकारियों से संपर्क करना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article130 बीवियां थीं मौलवी को, मौत के बाद भी पैदा हो रहे हैं बच्चे
Next Article अमिताभ का बड़ा फैसला:अपना शरीर करेंगे दान

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.