Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यह टॉयलेट पानी के साथ ही कोरोना संक्रमण से भी बचाता है
देश

यह टॉयलेट पानी के साथ ही कोरोना संक्रमण से भी बचाता है

October 24, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कानपुर। आजकल सार्वजनिक टॉयलेट का उपयोग करते समय हर पल इस बात का अंदेशा रहता है कि कहीं कोरोना की चपेट में न आ जाएं। अब इससे बेफिक्र हो सकते हैं, यदि आप स्वदेशी ‘गर्व’ टॉयलेट का उपयोग कर रहे हैं। यह टॉयलेट अपने आसपास कोरोना वायरस का सफाया कर देता है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर के इंक्यूबेशन सेंटर में विकसित यह टॉयलेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स फाइनेंस, जेनेवा ने इस स्टार्टअप को विश्व के टॉप-28 नवोन्मेषी स्टार्टअप्स की सूची में चुना है। यह इसका नया मॉडल है। पहले इसे जल संरक्षण के लिए बनाया गया था, किंतु कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे यूवी लाइट से लैस कर वायरस-बैक्टीरिया रोधी भी बना दिया गया है।

खास बात यह है कि इसमें लगा बायो डायजेस्टर टैंक लगाया गया है, जो विशेष बैक्टीरिया की मदद से अपशिष्ट को पानी में बदल देता है, जिसका उपयोग सिंचाई और वाहनों की धुलाई इत्यादि में किया जा सकता है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा) से वर्ष 2005 में इलेक्ट्रॉनिक्स और 2009 में इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, गुजरात से एमबीए करने वाले फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी मयंक मिढा इस स्टार्टअप के संस्थापक हैं। बताते हैं कि सामान्य टॉयलेट में दुर्गंध और पानी की खपत देखते हुए कुछ नया विकल्प तैयार करने का विचार आया। मयंक ने इस नई अवधारणा को आइआइटी के इंक्यूबेशन सेंटर भेजा था। वहां चयन होने के बाद मिली सहायता से इसे तैयार किया। गर्व टॉयलेट की कीमत 1.70 लाख रुपये से अधिकतम साढ़े पांच लाख रुपये तक है।

सिरेमिक के अलावा इसे स्टेनलेस स्टील से भी तैयार किया गया है। सामान्य टॉयलेट में एक बार में छह से सात लीटर पानी खर्च होता है, जबकि इसमें महज डेढ़ लीटर पानी का इस्तेमाल होता है। ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर इसमें सोलर पैनल भी लगाए गए हैं, ताकि सौर ऊर्जा से संचालित हो सके। एक दिन में कितने लोगों ने उपयोग किया, इसका रिकॉर्ड भी कंप्यूटर पर दर्ज होता रहता है।

गर्व टॉयलेट के निर्माता मयंक मिढा ने बताया कि यूवी लाइट से युक्त नई विशेषताओं वाले ऐसे 100 टॉयलेट हाल ही में तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में लगाए गए हैं। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कानपुर में भी ये टॉयलेट लगाने को लेकर बात चल रही है।

कमाल की खूबियां..इस टॉयलेट को अल्ट्रा वायलेट (यूवी) लाइट, सेंसर्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स की मदद से कुछ अतिरिक्त विशेषताओं से युक्त किया गया है। यूवी लाइट टॉयलेट को 24 घंटे सैनिटाइज करती है, जिससे वायरस-बैक्टीरिया का खतरा नहीं रहता है। उपयोग के बाद सफाई स्वत: हो जाती है। टॉयलेट रूम में प्रवेश करते ही बल्ब-पंखे स्वत: चलने लगते हैं, जबकि बाहर निकलने पर यह स्वत: बंद हो जाते हैं। टैब या स्विच, कुछ भी छूने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मयंक ने बताया कि पहले राउंड में जो गर्व टॉयलेट तैयार किये गए थे, उन्हें भी बहुत पसंद किया गया और उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 450 जगहों पर लगाया गया। अब नए मॉडल को भी सराहा जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहरियाणा में एक परिवार की 6 बेटियां वैज्ञानिक
Next Article पीएलएफआई उग्रवादी रंजन गोप को पिपरवार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.