Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 09:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की प्रक्रिया 16 नवंबर से होगी शुरू
झारखंड

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की प्रक्रिया 16 नवंबर से होगी शुरू

November 13, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे देश में (बिहार, हरियाणा ,महाराष्ट्र ,जम्मू कश्मीर  व लद्दाख को छोड़कर) मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने, हटाने का एक बृहद प्रोग्राम तैयार किया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ  बैठक आयोजित की गई थी।   बैठक राजनीतिक पार्टियों के लिए कितना अहम था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के तरफ से  सुधीर श्रीवास्तव को छोड़कर किसी भी राजनीतिक पार्टी के कोई प्रतिनिधि  बैठक में नहीं शामिल हुए। बैठक में शामिल होने के लिए राज्य के सभी  मान्यता प्राप्त 11 राष्ट्रीय/राज्य के राजनीतिक दलों को कई बार चुनाव आयोग से बैठक में शामिल होने के लिए पत्र भेजा गया था। मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के आलोक में यह बैठक होनी थी।  भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक मतदाता सूची में नया मतदाता का नाम जोड़ने का काम शुरू होगा। इसके अलावा  वैसे मतदाता  जो अपना मतदाता सूची में सुधार ,बदलाव या नाम हटाना चाहते हों वो भी इस अवधि में करवा सकते है। इसके अलावा 28,29 नवंबर और 5,6 दिसंबर को राज्य के हर बूथ पर  बीएलओ मौजूद रहेंगे और कोई भी व्यक्ति जो 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरा कर रहें हों या वैसे भी लोग जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं वे सभी अपने नजदीकी बूथ में जाकर बी एल ओ को आवेदन दें। यह आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से हो सकता है। इसके लिए nvsp.in , voter help line या सीईओ झारखंड के वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

गौरतलब है एक जनवरी 18 को 18 वर्ष पूरे होने वाले नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने  के बाद यह  कार्यक्रम 2019 में चुनाव के चलते नहीं हुआ था अब दो साल बाद यह व्यापक कार्यक्रम हो रहा है। 16 नवंबर से 15 दिसम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के बाद 15 जनवरी  2021 को अंतिम रूप से मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय मतदाताओं का केवल मत लेने के लिए प्रयासरत रहती है। आम जनता में खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता या हमारे युवा वर्ग जो अठारह वर्ष की आयु पूरा कर लिए हों का नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़े उसकी चिंता नहीं करते। भाजपा अपने राज्य में रहने वालों खासकर ग्रामीण और युवा वर्ग का नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़े इसके लिए चिंता करती है और व्यपाक कार्यक्रम भी चलाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleठंड से ठिठुर रहा था भिखारी, DSP ने गाड़ी रोकी तो निकला पुराना साथी
Next Article दिसंबर तक भारत को मिल सकता है कोरोना वैक्सीन

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.