Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 08:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बसिया में अटल सेना के प्रखंड महामंत्री की गोली मार कर हत्या, इलाके में सनसनी
झारखंड

बसिया में अटल सेना के प्रखंड महामंत्री की गोली मार कर हत्या, इलाके में सनसनी

November 14, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला: गुमला के बसिया थानांतर्गत कुरूसेरा निवासी 30 वर्षीय कलिंदर साहू की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी । मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात लगभग 10 बजे की हैं जब कलिंदर साहू अपने घर के बाहर स्थित पत्थर के बाउंड्री में बैठकर मोबाइल देख रहा था उसी दौरान अपराधियो ने कलिंदर के पीछे आकर सिर में गोली मार दी।गोली लगते ही कलिंदर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली मारने के उपरांत अपराधी फरार हो गये।परिजनों के माने तो अपराधी तीन की संख्या में आए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूर में स्थित विद्यालय में गांव के लगभग 30 से 40 की संख्या में लोग ताश खेल रहे थे ,परंतु दीपावली त्योहार होने के कारण पटाखें की आवाज से गोली की आवाज पर किसी ने ध्यान नही दिया।लेकिन घटना के तुरंत बाद ही किसी की नजर पड़ी और घटना की जानकारी परिजनों को दी।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय बीडीओ समेत प्रशासन को घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दीपक कुमार,इंस्पेक्टर बैजू उरांव, थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार महतो सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुँचे और मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले आये । इस संबंध में एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया की मृतक का कुछ स्थानीय लोगों से विवाद था।मृतक के परिवार वालों ने भी कुछ लोगों को चिन्हित किया हैं।पुलिस छानबीन में जुटी हैं जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायगा।
इधर बसिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये शनिवार को सदर अस्पताल गुमला भेज दिया एवम हत्याकांड की जांच में जुट गयी हैं।घटना के बाद मृतक कलिंदर साहू के माँ,पिता,बहन समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।मृतक कलिंदर साहु अटल सेना का प्रखंड महामंत्री एवं ट्रेक्टर यूनियन का मीडिया प्रभारी था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePUBG के लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरू
Next Article बेटे की चाह में पिता ने बेटी की दी बलि, गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.