WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर। हुसैनाबाद क्षेत्र अंतर्गत जपला रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नबर 3 पर शनिवार की दोपहर एक महिला अपने दो पुत्रों के साथ आती मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी । इसमें मां एवं एक 5 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई । जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया । इसकी जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद आरपीएफ के जवानों स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तकरीबन 5 वर्षीय पुत्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया ।जबकि दूसरे पुत्र को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है।समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

