Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 10:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरी जाने पर अब नहीं होगी EMI की टेंशन
बिजनेस

नौकरी जाने पर अब नहीं होगी EMI की टेंशन

December 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली. प्राइवेट नौकरी करने वालो को अक्सर नौकरी जाने का डर बना रहता है. ऐसे में मध्यम वर्ग के लोगों को कुछ ऐसे विकल्प चाहिए जिनकी मदद से वे अचानक आने वाली आर्थिक मुश्किलों से खुद को सुरक्षित रख सकें. अधिकांश मध्यम वर्ग परिवारों पर लोन का बोझ होता है जिसके लिए वो नियमित मासिक किश्त चुकाते हैं. ऐसे में इंश्‍योरेंस पॉलिसी काफी मददगार साबित हो सकती है. लॉस ऑफ जॉब/इनकम इंश्योरेंस स्वयं को ऐसी मुसीबतों से सुरक्षित बनाने का काम करती है. इसे बाजार में ‘जॉब लॉस इंश्‍योरेंस’ कवर के नाम से जानते हैं. कई जनरल इंश्‍योरेंस कंपनियां इस तरह की पॉलिसी ऑफर करती हैं.

इस इंश्‍योरेंस में नौकरीपेशा और खुद का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए अलग-अलग प्लान मौजूद हैं और दोनों ही प्लान के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी अलग हैं. नौकरी से निकाले जाने या कर्मचारियों की छंटनी के कारण हुए आमदनी के नुकसान की स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी तीन महीनों तक ग्राहक के लोन की किश्तें चुकाती है (किश्त की राशि ग्राहक की मौजूदा ईएमआई के आधार पर होगी).

वहीं, आंशिक या स्थाई विकलांगता की स्थिति में इंश्योरेंस कवरेज प्राप्त व्यक्ति को साप्ताहिक वेतन लाभ मिलता है, जो रु. 1 लाख प्रति सप्ताह तक हो सकता है (ग्राहक के शुद्ध वेतन पर आधारित) और यह अधिकतम 100 सप्ताह तक दिया जाएगा. कुछ प्लान ऐसे भी हैं जो गंभीर बीमारी, आंशिक स्थाई अपंगता या आंशिक अस्थाई अपंगता के लिए कवरेज देते हैं. इस प्लान को खरीदने पर ग्राहक अपनी पॉलिसी के लिए चुकाए गए प्रीमियम के एवज में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 (डी) के तहत टैक्स छूट का लाभ भी उठा सकते हैं.

बता दें कि भारत के ऑनलाइन इंश्योरेंस मार्केटप्लेस ने एक नया सेक्शन लॉन्च किया है, जहां से लोग जॉब/इनकम लॉस इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. इस नए सेक्शन में जाकर लोग भारत की बीमा कंपनियों जैसे एसबीआई जनरल, श्रीराम जनरल, यूनिवर्सल सॉम्पो और आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस द्वारा पेश किये जाने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी ले स्कते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनाइजीरिया: पहले काटे थे 110 लोगों के सिर, अब किया 300 छात्रों को अगवा
Next Article SSC CHSL एप्लिकेशन का एक और मौका

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.