Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 04:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीसीएल के न्यू बिरसा परियोजना में कमेटी के नाम पर ट्रक चालकों से वसूली जा रही मोटी रकम
झारखंड

सीसीएल के न्यू बिरसा परियोजना में कमेटी के नाम पर ट्रक चालकों से वसूली जा रही मोटी रकम

January 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। कहा जाता है कि कोयले कारोबार में हर व्यक्ति के हाथ काले हो जाते हैं। लेकिन बरका सायल प्रक्षेत्र के न्यू बिरसा परियोजना में लोगों की नियत भी काली हो गई है। यहां कमेटी के नाम पर कोयला लोड करने वाले प्रत्येक ट्रक से मोटी रकम की उगाही की जा रही है। यह रकम विस्थापितों के नाम पर वसूली जा रही है, जो पूरी तरीके से अवैध है। न्यू बिरसा परियोजना में हर दिन सैकड़ों गाड़ियों की लोडिंग होती है। हर गाड़ी को 2880 रुपए अवैध तरीके से भरना पड़ रहा है। सोमवार को जब मीडिया की टीम न्यू बिरसा परियोजना के उरीमारी कांटा घर के पास पहुंची तो वहां दर्जनों ट्रकों की कतार लगी हुई थी। पूछने पर पता चला कि इन ट्रकों का कांटा तब तक नहीं होगा जब तक वह विस्थापितों द्वारा बनाई गई कमेटी के सदस्यों को रकम नहीं दे देते हैं।
लोडिंग कराने आए ट्रक चालक अजीत ने बताया कि 2880 रुपए के अलावा ₹200 कांटा घर पर लाइन लगने के लिए देना पड़ता है। इन पैसों का ना तो कोई हिसाब होता है, और ना ही कमेटी के द्वारा कोई स्लिप दिया जाता है। ट्रक चालकों ने बताया कि उन पैसों का हिसाब विस्थापित ग्रामीणों द्वारा बनाई गई कमेटी आपस में ही करते होंगे। हर ट्रक को न्यू बिरसा परियोजना में कोयला लोड कराने के लिए कॉल ₹5200 भरने पड़ते हैं। इस रकम में मजदूरी, लोडिंग और कमेटी तीनों शामिल हैं। सबसे ज्यादा पैसा कमेटी के नाम पर ही वसूला जाता है। ट्रकों को लाइन में लगाने के लिए कमेटी के सदस्य मौजूद होते हैं।
उरिमरी के कांटा घर के कर्मचारी विनय कुमार साहू ने बताया टैंकर के अभाव में पानी छिड़काव समय पर नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि परियोजना में कोयले की कोई हेराफेरी नहीं है। परियोजना के बाहर कौन क्या कर रहा है इसका पता उन्हें नहीं है। विस्थापितों  द्वारा किस तरह पैसे वसूले जा रहे हैं इसकी कोई शिकायत किसी ने नहीं की है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का संकट
Next Article देवघर पुलिस की गिरफ्त में 14 साइबर अपराधी

Related Posts

Headlines

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026
झारखंड

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026
Headlines

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

“खेती में पानी की कमी बर्दाश्त नहीं”, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

May 25, 2026

CM हेमंत का अफसरों को अल्टीमेटम : राजस्व बढ़ाएं और तय समय में पूरा करें टारगेट

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.