Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 25 May, 2026 • 02:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 81 की महिला से 36 साल के शख्स ने रचाई शादी
Headlines

81 की महिला से 36 साल के शख्स ने रचाई शादी

January 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

ब्रिटेन में रहने वाली 81 साल की आइरिस जोन्स ने कुछ समय पहले फेसबुक पर 36 साल के मोहम्मद अहमद इब्राहिम से बातें करनी शुरू की थीं और उम्र के बीच 45 सालों का फासला होने के बावजूद दोनों आज शादी रचा चुके हैं. मिस्र में रहने वाले मोहम्मद फिलहाल वीजा की परेशानियों के चलते जोन्स से दूर हैं.

दरअसल मोहम्मद स्पाउस वीजा लेने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी ये नहीं मिल पाया है. इसी के चलते वे इंग्लैंड के सोमरसेट में रह रही जोन्स से मिलने नहीं जा पा रहे हैं हालांकि वे सोशल मीडिया के सहारे लगातार जोन्स को लेकर अपना प्यार का इजहार करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर आइरिस के लिए पोस्ट लिखा था- ‘मेरी जिंदगी के अंत तक, मेरा प्यार तुम्हारे लिए रहेगा. मेरी क्वीन आइरिस.’

आइरिस ने कहा कि ‘मैं अहमद को काफी मिस कर रही हूं. मैं तीन बार मिस्र जा चुकी हूं और तीनों बार मुझे बिना अहमद के वापस आना पड़ा. मैं मिस्र बार-बार नहीं जा सकती. वो देश मुझे सूट नहीं करता है. वहां काफी गर्मी और धूल है. वहां काफी ट्रैफिक है और मुझे वहां का खाना भी पसंद नहीं है.’

इस महिला के बेटों को इस रिश्ते से काफी परेशानी थी हालांकि आइरिस का कहना है कि अब चीजें सामान्य हो चुकी हैं. आइरिस के दो बेटे हैं और इन दोनों बेटों की उम्र 50 साल पार है. आइरिस ने कहा कि मेरे बेटे अब समझ चुके हैं कि इस रिश्ते में ईमानदारी है और हम एक दूसरे को पसंद करते हैं. दोनों मिस्र में शादी भी रचा चुके हैं लेकिन पारंपरिक तरीके से शादी करने के बजाय इन लोगों ने सिर्फ पेपर्स साइन किए और केएफसी में जाकर सेलेब्रेट किया.

आइरिस ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता था कि मेरी उम्र में ऐसा होगा कि मैं अपने से आधे उम्र के शख्स से प्यार करने लगूंगीं. इस मामले में उम्र की कोई प्रासंगिकता नहीं है. मेरा चालीस साल पहले तलाक हुआ था और मैं बेहद खुश हूं कि मुझे इस उम्र में भी एक रोमांटिक पार्टनर मिल पाया है.’ बता दें कि आइरिस को सरकार की तरफ से पेंशन मिलती है. कई लोग ऐसे भी हैं जो इस कपल को ट्रोल कर रहे हैं और ऐसा मान रहे हैं कि यूके का वीजा हासिल करने के लिए ही मोहम्मद 45 साल बड़ी महिला को डेट कर रहा है. हालांकि दोनों को ही इस बात का फर्क नहीं पड़ता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबूलाल मरांडी गुंडों को प्रदर्शनकारी बता रहे हैं : डॉ एम तौसीफ
Next Article 20,999 का स्मार्टफोन सिर्फ 7,799 रुपये में खरीद सकते हैं, जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
Headlines

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026
Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026

राशिफल @ 25 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 25, 2026

बकरीद पर रांची DC-SP का सख्त संदेश, बख्शे नहीं जाएंगे माहौल बिगाड़ने वाले

May 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.