Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 20,999 का स्मार्टफोन सिर्फ 7,799 रुपये में खरीद सकते हैं, जानें डिटेल्स
Headlines

20,999 का स्मार्टफोन सिर्फ 7,799 रुपये में खरीद सकते हैं, जानें डिटेल्स

January 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Moto G 5G पर डिस्काउंट ऑफर Flipkart वेबसाइट पर दिया जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की यहां पर कीमत 24,999 रुपये है। इस पर 16 फीसद यानी 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद यह फोन 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

एक्सचेंज ऑफर : अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 13,200 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट वैल्यू आपके मौजूदा फोन के स्टेट्स पर ही निर्भर करेगी। हर कंपनी के फोन की एक्सचेंज वैल्यू अलग होती है। फोन एक्सचेंज करने के लिए आपको अपने मौजूदा फोन के बारे में कुछ जानकारी देनी होगी फिर आपके सामने उसकी एक्सचेंज वैल्यू दे दी जाएगी। अगर आप Moto G 5G एक्सचेंज के साथ खरीदते हैं तो आप यह फोन मात्र 7,799 रुपये (20,999 रुपये-13,200 रुपये= 7,799 रुपये) में मिल सकता है। यह आपके लिए काफी किफायती ऑफर साबित हो सकता है।
अन्य ऑफर्स की बात करें तो अगर यूजर्स एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट व क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के जरिए पेमेंट करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें शुरुआती ईएमआई 3,500 रुपये प्रति महीने है। इस फोन को फ्रॉस्टेड सिल्वर और वॉलकैनिक ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

Moto G 5G के फीचर्स: इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी आईपीएस एचडीआर10 मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400×1080 है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 जीपीयू दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और 90 फीसद एक्टिव एरिया टच पैनल दिया गया है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। ड्यूल-सिम सपोर्ट यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल मेमोरी के साथ पेश किया गया है। इसकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह सेंसर क्वाड पिक्सल तकनीक के साथ आता है। इसका अपर्चर f/1.79 है। फोन का दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है। इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन का तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। इसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में ऑटो-स्माइल कैप्चर, स्मार्ट कंपोजिशन, शॉट ऑप्टिमाइजेशन, नाइट विजन, एचडीआर, एआर स्टीकर्स, एक्टिव फोटोज, गूगल लेंस, बर्स्ट शॉट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसका अपर्चर f/2.25 है। यह कैमरा ऑटो स्माइल कैप्चर, पोट्रेट मोड, फेस ब्यूटी, एचडीआर और मैन्युअल मोड के साथ आता है। फोन में फिंगरप्रिंट रीडर, प्रॉक्सीमिटी सेंसर, एक्सेलोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और गायरोस्कोप जैसे सेंसर मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, 4G LTE, WCDMA, GSM, ब्लूटूथ v5.1, NFC और यूएसबी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें वाई-फाई वर्जन 802.11 a/b/g/n/ac दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article81 की महिला से 36 साल के शख्स ने रचाई शादी
Next Article सीएम के काफिले को रोकने के मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.