Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एलओसी पर पाकिस्तान ने तैनात किये 2000 सैनिक, भारतीय सेना हाई अलर्ट
देश

एलओसी पर पाकिस्तान ने तैनात किये 2000 सैनिक, भारतीय सेना हाई अलर्ट

September 5, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– पुंछ इलाके के पास बाग और कोटली सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की एक ब्रिगेड देखी गई
– पाक सेना की हलचल से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी और अधिक सतर्क हुईं
– आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के प्रयास में है पाकिस्तान

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए को हटाए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान राज्य में अशांति फैलाने के लिए लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर घुसपैठियों को सीमा के इस पार भेजने की कोशिश कर रहा है। अब पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास करीब 2000 सैनिकों को तैनात किया है। फिलहाल पाक सैनिक नियंत्रण रेखा से 30 किलोमीटर की दूर पर कैंप कर रहे हैं।

पीओके के पुंछ इलाके के पास बाग और कोटली सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की एक ब्रिगेड देखी गई है। इस ब्रिगेड में 2000 से अधिक सैनिक हैं। पाकिस्तान इस ब्रिगेड का इस्तेमाल जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के लिए कर सकता है। सीमा पर हो रही पाक सेना की इस हलचल से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी और अधिक सतर्क हो गई हैं। सेना के सूत्रों ने कहा है कि फिलहाल पाकिस्तानी सैनिकों की यह तैनाती आक्रमण करने वाली नहीं है लेकिन इसके बावजूद इसके हम उनकी गतिविधियों पर सघन निगरानी रख रहे हैं। सीमा पर पाक सैनिकों की यह आवाजाही ऐसे समय में हुई है, जब आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने स्थानीय लोगों और अफगानों की भर्ती शुरू कर दी है।

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा के पास की गई 2000 सैनिकों की तैनाती पर भारतीय सेना अपनी नजर बनाए हुए है। हाल ही में बारामुला से भारतीय सेना ने आतंकी संगठन लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को पकड़ा है। इसके अलावा हाल के दिनों में भी लश्कर और जैश के आतंकी पाकिस्तान की फॉरवर्ड पोस्ट की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे लेकिन सीमा पर तैनात भारतीय जवानों की सतर्कता के चलते पाकिस्तान अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया।

पाकिस्तान लगातार आतंकियों की घुसपैठ कराकर कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है जबकि खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर को लेकर यह जताना चाह रहा है कि वहां के हालात सामान्य नहीं हैं और न ही वहां शांति व्यवस्था है। इससे पहले भी पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से एलओसी पर 100 से अधिक एसएसजी कमांडो तैनात कर चुका है। पाकिस्तान के इस कदम से एक बार फिर उसके नापाक इरादों का पता चल रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगंडके के 60 व्यक्तियों के खिलाफ रामगढ़ थाने में मामला दर्ज : एसपी
Next Article तरनतारन में धमाका : दो की मौत, एक घायल, एनआईए करेगी की जांच

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.