Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूस : प्रधानमंत्री मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात
दुनिया

रूस : प्रधानमंत्री मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात

September 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

व्लादिवोस्तोक। रूस यात्रा के दूसरे दिन यानि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक से इतर कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। इस क्रम में पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे, मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉ महातिर मोहम्मद और मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमागिन बत्तुलगा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉ महातिर मोहम्मद से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए भारत-मलेशिया सहयोग में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री के सामने विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठाया। वहीं जापान के प्रधानमंंत्री शिंजो आबे के साथ हुई इस औपचारिक मुलाकात में दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर बातचीत हुई।

auto

विदेश सचिव विजय गोखले ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर बिन मोहम्मद से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया। दोनों पक्षों ने फैसला किया कि हमारे अधिकारी मामले के संबंध में संपर्क में रहेंगे। जाकिर नाइक 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था।

उल्लेखनीय है कि भारत ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम का सदस्य नहीं है लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी इसमें शामिल होंगे। उन्हें आज रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू द अपोस्टल’ से भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान की घोषणा इसी साल अप्रैल में हुई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतरनतारन में धमाका : दो की मौत, एक घायल, एनआईए करेगी की जांच
Next Article पंजाब की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.