WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। हरियाणा में 23 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होने वाले 13वें इंटरनेशनल यूथ कैंप और कल्चरल फेस्टिवल के लिए सौरभ कुमार साहू का चयन हुआ है। सौरभ कुमार साहू बिरसा कॉलेज में पीजी अर्थशास्त्र के छात्र हैं। यह कार्यक्रम नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट के माध्यम से होगा। सौरभ के चयन पर पर बिरसा कॉलेज की प्राचार्या डॉ एन पूर्ति ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सौरभ का चयन बिरसा कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस पर पूरे काॅलेज परिवार को गर्व है। सौरभ कुमार साहू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद के खूंटी जिला संयोजक भी हैं।
