Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 05:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील
बिहार

फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील

October 25, 2026No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : अगर आप भी बर्थडे, एनिवर्सरी या वीकेंड पर शहर की नामी बेकरी से चाव से केक और पेस्ट्री खरीदकर खा रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। राजधानी पटना के कई बेकरी और फूड आउटलेट्स में ग्राहकों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ चल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने शनिवार को शहर की प्रमुख बेकरी इकाइयों में औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अफसरों के होश उड़ गए। कहीं एक्सपायर हो चुके कच्चे माल से केक का बेस तैयार किया जा रहा था, तो कहीं किचन के पास कीड़ों का बसेरा और गंदगी का अंबार मिला। विभाग ने तत्काल कड़ा एक्शन लेते हुए जक्कनपुर स्थित ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और विनिर्माण पर रोक लगा दी है। वहीं बड़ी पहाड़ी स्थित नामी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘विन्नी रिटेल्स’ को अगले तीन दिनों तक पूरी तरह बंद रखने का फरमान सुनाया गया है।

जक्कनपुर : ‘द केक्स डिलाइट’ में मिला सड़ा-गला कच्चा माल

जांच टीम सबसे पहले जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू बिग्रहपुर ढलाई रोड स्थित मेसर्स ‘द केक्स डिलाइट’ के कारखाने में पहुंची। यहां कदम रखते ही अस्वच्छता की पोल खुल गई। कारखाने, किचन और स्टोर रूम में बदबू और गंदगी फैली थी। नालियों का गंदा पानी ठीक से निकल नहीं पा रहा था और टॉयलेट की हालत बेहद खराब थी। प्रतिष्ठान ने नियमानुसार अपना फूड लाइसेंस भी डिस्प्ले नहीं किया था।

अफसरों ने जब कच्चे माल के स्टॉक की जांच की, तो वहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुका सामान मिला। इसमें डोनट प्रीमिक्स पाउडर, मोर्डे व्हाइट कंपाउंड, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड कंपाउंड, मिल्क कंपाउंड, डार्क चॉकलेट, डार्क कंपाउंड, फ्रूट कॉकटेल, टोमैटो केचप, पनीर और केक बेस शामिल थे। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लगभग 13,500 रुपये मूल्य की इस बासी और हानिकारक सामग्री को मौके पर ही फिंकवाकर नष्ट करवा दिया।

कारखाने से लूज चीज और चोको ड्राई केक के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। गंभीर लापरवाही को देखते हुए विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया है। साथ ही धारा 32 के तहत 14 दिनों का नोटिस थमाते हुए चेताया है कि यदि तय समय में सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।

बड़ी पहाड़ी : ‘विन्नी रिटेल्स’ के किचन में कीड़े और खुले कूड़ेदान, 3 दिन के लिए काम बंद

बड़ी पहाड़ी वार्ड 56 में स्थित मेसर्स ‘विन्नी रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड’ में जब अधिकारियों ने कदम रखा, तो वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था। परिसर में खुलेआम कीड़े रेंग रहे थे और कूड़ेदान बिना ढक्कन के रखे हुए थे, जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।

स्टोर रूम में एक्सपायरी कच्चा माल रखा हुआ था। हद तो यह थी कि खाने-पीने की चीजों को गैर-खाद्य सामान के साथ सटाकर गंदे कंटेनरों में रखा गया था। बेकिंग के लिए एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल हो रहा था, जो नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा सामान के उपयोग में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (फीफो) नियम का कोई पालन नहीं हो रहा था और डीप फ्रीजर के तापमान का कोई रिकॉर्ड नहीं था। काम करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट भी गायब थी।

टीम ने यहां से 5 किलो एक्सपायर्ड ब्राउनी प्री-मिक्स, 3 किलो बासी क्रीम, टोफू, दही और कई बासी केक नष्ट कराए। लूज चॉकलेट फ्लेवर्ड केक मिक्स का सैंपल जब्त किया गया। विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विन्नी रिटेल्स को अगले तीन दिनों तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है, ताकि परिसर में पेस्ट कंट्रोल और सफाई कराई जा सके। इन्हें भी सुधार के लिए 14 दिनों की मोहलत दी गई है।

बोरिंग कैनाल रोड : ‘द केक बॉस’ में 4450 रुपये का संदिग्ध सामान जब्त

बोरिंग कैनाल रोड के आनंदपुर स्थित ‘द केक बॉस’ पर भी अफसरों की गाज गिरी। यहां किचन और स्टोरेज एरिया में सफाई के तय नियमों की अनदेखी पाई गई। काम करने वाले कर्मचारियों के पास जरूरी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं थे।

जांच दल ने यहां से करीब 4,450 रुपये मूल्य की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की, जिसमें केक बेस और स्ट्रॉबेरी कलर शामिल हैं। दुकान संचालक को सख्त हिदायत दी गई है कि कच्चे माल के भंडारण और केक बनाने की जगह को बिल्कुल अलग-अलग रखा जाए और स्वच्छता के मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।

शेखपुरा : ‘लक्ष्मी एंटरप्राइजेज’ के केक पर न बनने की तारीख, न एक्सपायरी

बेली रोड स्थित शेखपुरा मिडिल स्कूल के पास लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर चल रहे ‘लक्ष्मी एंटरप्राइजेज’ में लेबलिंग की भारी गड़बड़ी पकड़ी गई। यहां तैयार केक के डिब्बों पर न तो बनने की तारीख (मैन्युफैक्चरिंग डेट) दर्ज थी और न ही इस्तेमाल की अंतिम तारीख (यूज बाई डेट)।

बिना तारीख वाले ऐसे केक ग्राहकों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के हेल्थ सर्टिफिकेट नहीं थे और फूड लाइसेंस में जरूरी संशोधन भी लंबित था। विभाग ने संस्थान को धारा 32 के तहत नोटिस जारी कर 14 दिनों के भीतर खामियां दूर करने और 15वें दिन रिपोर्ट पेश करने का अल्टीमेटम दिया है।

मसौढ़ी : मोंगिनिस के आउटलेट में बिना ढक्कन का डस्टबिन और गंदा शौचालय

मसौढ़ी के फतेहपुर हाईवे के पास स्थित मेसर्स ‘डिवाउर योर फूड्स एलएलपी’ (मोंगिनिस आउटलेट) में भी बुनियादी स्वच्छता की कमी सामने आई। यहां बिना ढक्कन वाले डस्टबिन में कचरा भरा था और टॉयलेट की स्थिति बेहद अस्वच्छ थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए प्रतिष्ठान को 14 दिनों के भीतर सुधार करने का कानूनी नोटिस थमाया है।

खाद्य संरक्षा विभाग की चेतावनी : लापरवाही बरती तो सीधे रद्द होगा लाइसेंस

खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि राजधानी में मिलावटखोरी और अस्वच्छ माहौल में खाने-पीने का सामान बनाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि एक्सपायरी माल का इस्तेमाल और गंदे माहौल में खाद्य सामग्री तैयार करना सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डालने जैसा है। शहर के बाकी रेस्टोरेंट और बेकरी संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने यहां सफाई, कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप और कच्चे माल की नियमित जांच सुनिश्चित करें, नहीं तो अगली कार्रवाई उनके प्रतिष्ठान पर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

Related Posts

अन्य खबरें

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026
Headlines

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026
Headlines

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील

October 25, 2026

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.