Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लखनऊ: विकास दुबे ‘स्टाइल’ में कुख्यात शूटर गिरधारी इनकाउंटर में मारा गया
देश

लखनऊ: विकास दुबे ‘स्टाइल’ में कुख्यात शूटर गिरधारी इनकाउंटर में मारा गया

February 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ के पॉश विभूतिखंड इलाके में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या करने के मुख्य आरोपी और कुख्यात शूटर गिरधारी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि गिरधारी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस राजधानी के खरगापुर इलाके में हत्या में प्रयुक्त असलहे की तलाश के लिए लेकर पहुंची थी। इसी दौरान गिरधारी ने असलहा छीनकर भागने का प्रयास किया और फिर मुठभेड़ में मारा गया। गिरधारी के एनकाउंटर की कहानी कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर जैसी ही है। विकास दुबे को भी असलहा छीनकर भागने के प्रयास के दौरान मार गिराया गया था।

पुलिस के बयान के मुताबिक, गिरधारी को पूर्व में दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद यूपी लाया गया था। दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने रोहिणी इलाके से आरोपी शूटर गिरधारी को पकड़ा था। इसके बाद गिरधारी को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दिल्ली से लखनऊ लाया गया था। रविवार रात पुलिस की टीम हत्याकांड में उपयोग किए गए असलहे की बरामदगी के लिए गिरधारी को अपने वाहन से सहारा अस्पताल के पास स्थित खरगापुर इलाके में लेकर आई थी।

गाड़ी से उतरने के दौरान एसआई पर किया हमला
पुलिस का कहना है कि उस वक्त जब पुलिस के जवान गिरधारी को गाड़ी से उतार रहे थे, उसे वक्त उसने वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर अख्तर उस्मानी पर हमला किया और फिर उनकी पिस्टल लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस टीम के साथ मौजूद एसआई अनिल सिंह ने उसका पीछा किया, जिसके बाद गिरधारी यहां की झाड़ियों के रास्ते भागने की कोशिश करने लगा। घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद लखनऊ के एसीपी ईस्ट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सख्त घेराबंदी कर गिरधारी को सरेंडर करने की चेतावनी दी गई।

पुलिस की सख्त घेराबंदी के बीच गिरधारी लगातार लूटी हुई पिस्टल से फायरिंग करता रहा, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों ने भी कई राउंड गोलियां चलाई। इस कार्रवाई में गिरधारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गिरधारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने तत्काल उसे पास में मौजद राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमर्जेंसी वॉर्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुन्ना बजरंगी के करीबी की भी हत्या का आरोप
बता दें कि गिरधारी ने सितम्बर 2019 में वाराणसी के तहसील सदर में माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी नितेश सिंह बबलू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की थी। उसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार गिरधारी उर्फ डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए बिहार तक छापेमारी की लेकिन गिरधारी को पुलिस नहीं पकड़ सकी।

पूरा मामला
बीते दिनों राजधानी के विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र के पॉश इलाके कठौता चौराहे पर मऊ जिले के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि गैंगवार के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह : खलिहान के पुआल लगी आग, माँ- बेटी समेत तीन जिंदा जले।
Next Article पुलिस और नक्सलियों के बीच 46 दिनों में हुई नौ मुठभेड़

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.